{"_id":"63bbe191b05e502a8728f6ce","slug":"asaduddin-owaisi-said-an-opposition-face-against-pm-modi-in-2024-loksabha-benefit-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"असदुद्दीन ओवैसीः विपक्ष के इस कदम से 2024 में पीएम मोदी को मिल सकता है फायदा, AIMIM चीफ ने बताई रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असदुद्दीन ओवैसीः विपक्ष के इस कदम से 2024 में पीएम मोदी को मिल सकता है फायदा, AIMIM चीफ ने बताई रणनीति
Mon, 09 Jan 2023 03:14 PM IST
नितिन गौतम
नई दिल्ली, अमर उजाला न्यूज डेस्क
नई दिल्ली, अमर उजाला न्यूज डेस्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:14 PM IST
सार
असदुद्दीन ओवैसीः एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि विपक्ष को 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष के चेहरे का ऐलान नहीं करना चाहिए। ओवैसी ने इसकी वजह भी बताई।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर विपक्ष पीएम मोदी के खिलाफ किसी एक चेहरे को खड़ा करता है तो इससे बीजेपी को फायदा मिल सकता है। एएनआई से बातचीत के दौरान एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि विपक्ष को बीजेपी को हराने के लिए हर लोकसभा पर एकजुट होकर ताकत लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विपक्ष को सभी 540 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को तगड़ी टक्कर देनी होगी, अगर विपक्ष का कोई एक चेहरा बीजेपी से लड़ेगा तो इससे बीजेपी को फायदा मिलना निश्चित है। ओवैसी ने कहा कि अगर मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल या राहुल गांधी होगा तो इससे प्रधानमंत्री को फायदा होगा।
विज्ञापन
बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में करीब डेढ़ साल का वक्त बाकी है लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष की तरफ से कई नेता पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए ताल ठोक रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा। आप का दावा था कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी घबराई हुई है।
अरविंद केजरीवाल के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए खासी सक्रियता दिखा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया है।
जब ओवैसी से पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष का चेहरा होंगी? तो एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि 'ममता बनर्जी ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की है, ऐसे में वह पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा होंगी, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता'। ओवैसी ने ये भी कहा कि 'ममता बनर्जी ने संसद में बीजेपी के खिलाफ प्रस्ताव पास कराया था लेकिन बाद में वह पीएम मोदी की तारीफ करने लगीं थी'।
उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा था कि 2024 में राहुल गांधी पीएम पद के लिए विपक्ष का चेहरा होंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि उन्हें पीएम पद के लिए राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा बनाए जाने उन्हें कोई समस्या नहीं है।