अनुराग ठाकुर के बयान पर बिफरे असदुद्दीन ओवैसी, कहा- मुझे गोली मारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान पर विपक्षी नेताओं ने हमलावर रूख अख्तियार किया हुआ है। अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश में कोई भी जगह बताएं और वहां आकर मुझे (ओवैसी को) गोली मारें।
मुंबई के नागपाड़ा स्थित झूला मैदान में वॉइस ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं अनुराग ठाकुर, आप देश में कोई जगह बताएं जहां आप मुझे शूट करेंगे और मैं आने के लिए तैयार हूं।
उन्होंने आगे कहा कि आपके बयान मेरे दिल में डर नहीं पैदा करते हैं क्योंकि हमारी माताएं-बहनें बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी हैं और उन्होंने देश को बचाने का फैसला किया है। यह वतन को बचाने और गांधी के उसूलों को जिंदा रखने की लड़ाई है।
Asaduddin Owaisi,AIMIM:I challenge you Anurag Thakur, to specify a place in India where you'll shoot me&I'm ready to come.Your statements will not create fear in my heart,because our mothers&sisters have come out in large numbers on roads,they've decided to save the country(28.1) pic.twitter.com/Mh3sj33voV
— ANI (@ANI) January 28, 2020
मुल्क की खूबसूरती खत्म कर रहे मोदी: ओवैसी
उन्होंने कहा कि सीएए भारत के संसदीय लोकतंत्र के लिए बदनुमा और काला कानून है। जान लें कि ये महिलाएं संविधान को बचाने और गांधी-आंबेडकर की सोच को बरकरार रखने के लिए सड़क पर उतरी हैं। हमने जिन्ना के पैगाम को ठुकराया है। मोदी मुल्क की खूबसूरती को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।