{"_id":"5a1f9ad44f1c1b95188b71c8","slug":"asaduddin-owaisi-attacks-on-bjp-congress-i-am-only-communal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा पर ओवैसी का तंज- मैं ही सांप्रदायिक, बाकी सब सेक्युलर और राष्ट्रवादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस-भाजपा पर ओवैसी का तंज- मैं ही सांप्रदायिक, बाकी सब सेक्युलर और राष्ट्रवादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआईएम पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक व्यंग्यात्मक ट्वीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों पर एक साथ निशाना साधा है। ओवैसी ने लिखा कि कांग्रेस कहती है कि उनके उपाध्यक्ष हिंदू हैं और जनेऊ धारी (ब्राह्मण) हैं, बीजेपी कहती है कि उनके नेता मोदी हिंदू और ओबीसी हैं, ऐसा लगता है कि यह काफी सम्मानित क्लब है जिसमें मुझ जैसे लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी, क्योंकि मैं सांप्रदायिक हूं और बाकी सेक्यूलर और राष्ट्रवादी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'मेरी लड़ाई हिंदुओं से नहीं बल्कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश करने वालों से है'
विज्ञापन
ओवैसी का यह ट्वीट उस विवाद के बाद आया जिसमें राहुल गांधी को 'गैर हिंदू' कहा जा रहा था। दरअसल, कल राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। वहां एक रजिस्टर है जिसमें आने वाले गैर हिंदू धर्म के लोगों को एंट्री करनी होती है, वहीं जो हिंदू हैं उन्हें साइन नहीं करना होता, वह बिना एंट्री के मंदिर में जा सकते हैं। बावजूद इसके रजिस्टर में राहुल गांधी का नाम लिखा गया था। अबतक यह तो साफ नहीं है कि नाम राहुल ने खुद लिखा था या फिर किसी और ने, लेकिन विवाद गहरा गया।
विज्ञापन
बाद में कांग्रेस ने इसपर सफाई भी दी कि राहुल हिंदू ही नहीं बल्कि जनेऊ धारी हिंदू हैं। ऐसे में ओवैसी ने उस वक्त को याद किया जब-जब बीजेपी और कांग्रेस ने उनपर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया और कहा कि वह सिर्फ मुसलमानों के हितों की बात करते हैं।