फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lebanese Ambassador mentions Gandhi As Israel targets Hezbollah Lebanon amid conflict with Israel

हिजबुल्ला vs इस्राइल: 'आप क्रांतिकारी को मार सकते हैं, क्रांति को नहीं', लेबनानी राजदूत ने किया बापू का जिक्र

Wed, 09 Oct 2024 09:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Oct 2024 09:01 AM IST
सार

लेबनान के राजदूत ने कहा कि स्थिति और बिगड़ती जा रही है और यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रही है। दुर्भाग्य से हम संघर्ष के इस संकटपूर्ण चरण का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इस्राइल को उसकी आपराधिक नीतियों, युद्ध अपराधों और अपने पड़ोसियों के खिलाफ विस्तारवादी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया गया है।

विज्ञापन
Lebanese Ambassador mentions Gandhi As Israel targets Hezbollah Lebanon amid conflict with Israel
लेबनान की सियासी व्यवस्था - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हिजबुल्ला के हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारियों को मार गिराए जाने के इस्राइल के एलान के बाद भारत में लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने बड़ी बात कही। उन्होंने महात्मा गांधी के कथनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला एक वैध राजनीतिक दल है। इसे लोगों का समर्थन है। लोग इसे बहुत ही पसंद करते हैं। इसे खत्म नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


राजदूत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि मुझे महात्मा गांधी के कथन याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा था- आप एक क्रांतिकारी को मार सकते हैं, लेकिन आप क्रांति को नहीं मार सकते। आप हिजबुल्ला के नेताओं को खत्म कर सकते हैं, लेकिन आप हिजबुल्ला को खत्म नहीं कर सकते, क्योंकि ये छिपकर नहीं रहते हैं। यह कोई काल्पनिक संरचना नहीं है जो पैराशूट से लेबनान में आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल के खिलाफ एक आंदोलन का प्रतीक
रबी नर्श ने कहा कि हिजबुल्ला इस्राइल के खिलाफ एक आंदोलन का प्रतीक है। इस आंदोलन को उसके नेताओं को खत्म करके कुचला नहीं जा सकता। इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट में कहा था कि उनके देश की सेनाओं ने हाल में मारे गए हिजबुल्ला नेता सैयद हसन नसरल्ला के संभावित उत्तराधिकारियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया और उनका खात्मा कर दिया।

1985 में अस्तित्व में आया था हिजबुल्ला
हिजबुल्ला औपचारिक रूप से लेबनान पर इस्राइली आक्रमण का विरोध करने के लिए 1985 में अस्तित्व में आया था। राजदूत ने कहा कि हिजबुल्ला लेबनान में स्थापित राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत काम करता है। यह एक राजनीतिक दल है, जिसका प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल और संसद दोनों में है। उन्होंने बताया कि हिजबुल्ला की एक सशस्त्र शाखा भी है।

2100 से अधिक लोग मारे गए, 11000 घायल
लेबनान के राजदूत ने कहा कि इस्राइल के इस युद्ध में उन्नत हथियार और प्रतिबंधित युद्ध सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस युद्ध के कारण 2,100 से अधिक लोग मारे गए हैं, 11,000 घायल हुए हैं। 22 लाख लोग विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। इससे लेबनान में गंभीर मानवीय स्थिति उत्पन्न हो गई है।

स्थिति और बिगड़ती जा रही
राजदूत ने कहा कि स्थिति और बिगड़ती जा रही है और यह एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रही है। दुर्भाग्य से हम संघर्ष के इस संकटपूर्ण चरण का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इस्राइल को उसकी आपराधिक नीतियों, युद्ध अपराधों और अपने पड़ोसियों के खिलाफ विस्तारवादी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह नहीं ठहराया गया है।


भारत सहित विश्व के देशों से किया आग्रह
नर्श ने कहा कि लेबनान पिछले वर्ष अक्तूबर से ही भारत सहित विश्व के देशों से आग्रह कर रहा है कि संघर्ष को क्षेत्रीय युद्ध में बदलने से रोका जाए। इस्राइल के हमलों में वृद्धि के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि फ्रांस इस महीने लेबनान के लिए मानवीय सहायता जुटाने और उसके दक्षिणी क्षेत्रों में सुरक्षा में सुधार लाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

भारत से लेबनान के लिए चिकित्सा आपूर्ति की व्यवस्था कर रहे
राजदूत ने कहा कि हम वर्तमान में भारत से लेबनान के लिए चिकित्सा आपूर्ति की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें दवाइयां और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। उन्होंने भारत से अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का पालन करने के लिए इस्राइल पर अधिक दबाव डालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू बेकाबू हो गए हैं। वह हत्या और विनाश की होड़ में लगे हुए हैं, जो बहुत खतरनाक है। किसी को नेतन्याहू को रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed