फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Porsche Car Accident Fake Video Goes Viral Mother Appeals To Cops To Protect Him

Pune car crash: नाबालिग का फर्जी वीडियो वायरल होने पर मां का सब्र टूटा, रोते हुए पुलिस से की रक्षा की अपील

Fri, 24 May 2024 10:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 24 May 2024 10:37 AM IST
सार

Porsche Accident Pune: पुणे पोर्शे कांड ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। नाबालिग रईसजादे ने शराब के नशे में दो इंजीनियरों की जिंदगी को लग्जरी पोर्शे कार से रौंद डाला। इस मामले में लगातार नए- नए पहलू सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Pune Porsche Car Accident Fake Video Goes Viral Mother Appeals To Cops To Protect Him
पुणे कार हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

देश में इन दिनों पुणे में हुए सड़क हादसे की चर्चा हो रही है। यहां एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था, जो शराब के नशे में धुत था। कोर्ट ने उसे निबंध लिखने की सजा देकर रिहा कर दिया था। बाद में विवाद बढ़ा तो कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर आरोपी की मां परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से बेटे की रक्षा करने की अपील की है। 

विज्ञापन


'मेरा बेटा डिटेंशन सेंटर में'
दरअसल, वीडियो में एक रैप गीत में आरोपी किशोर के होने का दावा करते हुए कार दुर्घटना में कैसे बच निकलने की बात बताई गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर 17 साल के लड़के की मां ने पुलिस से अपने बेटे की रक्षा की अपील की। एक वीडियो संदेश में किशोर की मां ने जोर देकर कहा, 'जो वीडियो वायरल हो रहा है वह मेरे बेटे का नहीं है। यह एक फर्जी वीडियो है। मेरा बेटा डिटेंशन सेंटर में है।'
विज्ञापन


बेटे की रक्षा की अपील करते हुए महिला को रोना आ जाता है। खुद को मजबूत करने के लिए वह कैमरे के सामने से हठ जाती हैं। फिर वापस आकर पुलिस से अपने बेटे की रक्षा करने का अनुरोध करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल रैप वीडियो किसका?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक रैप गीत में आरोपी किशोर के होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाए जा रहे हैं कि कार दुर्घटना के बाद भी कैसे बच निकला। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह एक फर्जी अकाउंट था और किशोर का वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है। बाद में पता चला की रैप वीडियो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का था।

यह है मामला
नाबालिग शराब के नशे में धुत था और 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अपने पिता की पोर्श कार चला रहा था। तभी एक बाइक से कार की टक्कर हो जाती है। इस हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर अनीश अवधिया (पुरुष) और अश्विनी कोस्टा (महिला) की मौके पर ही मौत हो गई। ये कार कोई और नहीं बल्कि रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का नाबालिग बेटा चला रहा था। हादसे के बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां कुछ घंटों बाद जमानत दे दी गई। हालांकि विवाद बढ़ा तो कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी। अब पुणे के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने लग्जरी कार के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


मार्च में बंगलूरू में आयातित की गई थी लग्जरी कार
बताया गया है कि लग्जरी कार पोर्श टायकन को मार्च में बंगलूरू में आयातित किया गया था। इसके बाद कार का अस्थाई पंजीकरण कर महाराष्ट्र भेजा गया था। अधिकारियों का कहना है कि कार को पुणे आरटीओ ले जाने के बाद पता चला कि पंजीकरण शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। कार के मालिक को इसका भुगतान करने के लिए कहा गया था और इसलिए उसका स्थायी पंजीकरण लंबित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed