फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   As CM, Modi let 2 lakh cr dal scam take place: Cong

सीएम रहते नरेंद्र मोदी ने किया दाल घोटालाः कांग्रेस

Sat, 30 Jul 2016 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
As CM, Modi let 2 lakh cr dal scam take place: Cong
indian national congress - फोटो : Getty Images
दाल ही बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले के बाद अब गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अर्जुन मोढवाडिया ने आरटीआई के हासिल की गई जानकारी के आधार पर आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद दाल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के लिए जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन


अर्जुन मोढवाडिया ने आरोप लगाया कि गुजरात के सीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी ने दाल की स्टॉक लिमिट हटाई। आरोप है ऐसा उन्होंने अपने दाल कारोबारी मित्रों के लाभ के लिए किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता का आरोप है, 'गुजरात सरकार से आरटीआई से हासिल की गई जानकारी के मुताबिक, 2013 के शुरू में जहां यूपीए सरकार ने दाल के स्टॉक पर प्रतिबंध था और दाल के मूल्य 50 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक नहीं थे। उसी दौरान गुजरात के सीएम और अब पीएम नरेंद्र मोदी ने दाल की स्टॉक पर लगा प्रतिबंध राज्य में हटा लिया। गुजरात सरकार ने 2015 तक दालों की जमाखोरी होती रही। अप्रैल 2015 में महाराष्ट्र सरकार ने भी स्टॉक कंट्रोल से प्रतिबंध हटा लिया। दालों की कीमतों में बढ़ोत्तरी इन्हीं कारणों से हुई। नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिकल फंड को अपने मित्रों की मदद से दालों में करीब दो लाख करोड़ का घोटाला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed