फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvinder Singh Lovely becomes Delhi Congress President, efforts to strengthen hold among minorities

Delhi Congress President: अरविंदर सिंह लवली बने अध्यक्ष, अल्पसंख्यकों के बीच पकड़ मजबूत करने की कोशिश

Thu, 31 Aug 2023 12:58 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:58 PM IST
सार

अरविंदर सिंह लवली का नाम आगे आने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका अल्पसंख्यक समुदाय का होना है। अरविंदर सिंह लवली स्वयं सिख समुदाय से आते हैं और पूरे  समाज के बीच एक लोकप्रिय चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं।

विज्ञापन
Arvinder Singh Lovely becomes Delhi Congress President, efforts to strengthen hold among minorities
अरविंदर सिंह लवली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी एक बार फिर शीला दीक्षित के खास सहयोगी को बनाया है जो परिवहन मंत्री और शिक्षा मंत्री रहते हुए बेहतर काम कर चुके हैं। सिख समाज से आने वाले अरविंदर सिंह लवली बीच में एक बार अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर भजपा का दामन भी थाम लिया था, लेकिन लंबे समय से कांग्रेस के सिपाही रहे अरविंदर सिंह लवली का मन भाजपा में नहीं  लगा और वे फिर कांग्रेस में वापस आ गए थे। 
विज्ञापन


दरअसल, अरविंदर सिंह लवली का नाम आगे आने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका अल्पसंख्यक समुदाय का होना है। अरविंदर सिंह लवली स्वयं सिख समुदाय से आते हैं और पूरे  समाज के बीच एक लोकप्रिय चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं। उनका मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी बहुत बेहतर संबंध रहा है। इस बार चूंकि मुस्लिम मतदाता पूरी तरह कांग्रेस के साथ एकजुट होने की कोशिश करता हुआ दिखाई पड़ रहा है, पार्टी किसी ऐसे चेहरे को सामने लाना चाहती थी जो सभी को साथ रखकर चल सके और पार्टी को दिल्ली में मजबूत बना सके। 
विज्ञापन


पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र में अरविंदर सिंह लवली को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की जानकारी दी गई है। जबकि निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में देवेंदर यादव और कन्हैया कुमार का नाम भी चल रहा था। ओबीसी समाज से आने वाले देवेंदर यादव की मजबूत पृष्ठभूमि और पिछड़ों के बीच पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए उनका नाम चल रहा था जबकि कन्हैया कुमार को पूर्वांचल का चेहरा बताकर अरविंद केजरीवाल के सामने एक मजबूत चेहरे के तौर पर पेश करने की कोशिश की तरह माना जा रहा था, लेकिन इन दोनों पर अरविंदर सिंह लवली भारी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed