फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal Visit Gujarat: Delhi CM Offer Prayers At Somnath Temple Today News In Hindi

Gujarat Election: सोमनाथ में केजरीवाल ने ओढ़ा हिंदुत्व का चोला, सियासी सवाल पर जोड़े हाथ

Tue, 26 Jul 2022 12:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गीर सोमनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गीर सोमनाथ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 26 Jul 2022 12:58 PM IST
सार

सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में आप प्रमुख ने कहा, 'यहां बहुत शांति मिलती है। मैंने देश की तरक्की, गुजरात की तरक्की, पूरे देशवासियों की सुख शांति के लिए, देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। सब लोगों की तरक्की हो, सब खुश रहें। सब लोग स्वस्थ रहें।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Visit Gujarat: Delhi CM Offer Prayers At Somnath Temple Today News In Hindi
Kejriwal visited and offered prayers at Somnath temple - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसी साल होने वाले गुजरात विधानसभा की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को जब वे गुजरात के विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग सोमनाथ मंदिर पहुंचे तो नए ही रूप में नजर आए। उन्होंने मस्तक पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर रखी थी। 

विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर के बाहर मीडिया से चर्चा में आप प्रमुख ने कहा, 'यहां बहुत शांति मिलती है। मैंने देश की तरक्की, गुजरात की तरक्की, पूरे देशवासियों की सुख शांति के लिए, देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। सब लोगों की तरक्की हो, सब खुश रहें। सब लोग स्वस्थ रहें। हमारा देश दुनिया का नंबर वन देश बने।' 
विज्ञापन


मंदिर में केवल भक्ति, राजनीति की बात नहीं
मीडियाकर्मियों ने जब दिल्ली के सीएम से गुजरात के बोटाद में जहीरीली शराब से मौतों को लेकर सवाल किया तो केजरीवाल ने हाथ जोड़ते हुए कहा, 'अभी मंदिर में हैं। कई बार मुलाकात होगी, राजकोट में बात करेंगे। मंदिर में राजनीति की बात नहीं करेंगे। यहां सिर्फ भक्ति के लिए आए हैं। राजनीति की बात दिनभर करेंगे।' हालांकि, पत्रकारों द्वारा बार बार अवैध शराब के मुद्दे पर बात करने पर उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखदायी घटना है। 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ से केजरीवाल राजकोट रवाना हो गए। वहां उनकी व्यापारियों के साथ बैठक है। आप ने बयान जारी कर कहा कि केजरीवाल भावनगर के अस्पताल जाकर वहां भर्ती मिलावटी शराब पीने से बीमार लोगों से मुलाकात भी करेंगे। 
इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और आरोप लगाया था कि लोग शराबबंदी वाले राज्य में राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। उन्होंने शराब कांड की जांच की मांग करते हुए अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों की कमाई की भी पड़ताल करने की मांग की थी। 

गुजरात चुनाव की तैयारी में जुटी आप
केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में सोमवार शाम गुजरात पहुंचे। राज्य में इसी साल चुनाव होने हैं। इस महीने अहमदाबाद और सूरत के दौरे के बाद केजरीवाल का ध्यान अब सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित है। 


300 यूनिट फ्री बिजली का वादा
गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से करीब 50 सीटें सौराष्ट्र की हैं। आप प्रमुख ने इस माह की शुरुआत में अहमदाबाद दौरा किया था। उन्होंने तब राज्य में मुफ्त बिजली देने के वादे पर राज्य के लोगों से बातचीत की थी। इसके बाद वादा किया है कि यदि गुजरात में उनकी पार्टी सत्ता में आई हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। आप ने पंजाब में भी यह लोकप्रिय वादा कर चुनाव में जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed