फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind kejriwal said thank you after birthday wishing by prime minister modi

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, अरविंद केजरीवाल बोले- थैंक यू सर

Fri, 16 Aug 2019 05:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 16 Aug 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal said thank you after birthday wishing by prime minister modi
अरविंद केजरीवाल(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज यानी 16 अगस्त को जन्मदिन है। अरविंद केजरीवाल 51 साल के हो गए हैं और नेता से लेकर अभिनेता तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी, जिसका उन्होंने अपने अंदाज में जवाब भी दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार दोपहर ट्वीट किया- 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।' 
विज्ञापन

 


इसके कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को रीट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा- 'आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत शुक्रिया पीएम सर।'
 

आपको बता दें कि केजरीवाल चुनाव के समय पीएम मोदी की जमकर आलोचना की थी लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने सार्वजनिक रूप से पीएम मोदी पर कोई हमला नहीं किया है। इस साल जून में, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और बरसात के मौसम में यमुना के पानी को संग्रहित करने के लिए केंद्र के सहयोग की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed