फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal first rally in poll bound Karnataka, AAP entry between BJP and Congress

Karnataka: कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस के बीच 'आप' की एंट्री, केजरीवाल ने शुरू किया चुनावी अभियान

Sat, 04 Mar 2023 05:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

आप सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जो खुद को 'डबल-इंजन सरकार' बताते हैं, वहां, भ्रष्टाचार दोगुना हो जाता है। इसलिए हमें नए इंजन की सरकार की जरूरत है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal first rally in poll bound Karnataka, AAP entry between BJP and Congress
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में इसी साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पहले ही राज्य में सक्रिय है, इस बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की एंट्री ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक केजरीवाल ने शनिवार को कर्नाटक में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जनता से एक आम आदमी पार्टी को पांच साल के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का मौका देने की अपील की।
विज्ञापन


राज्य में चल रही 40 फीसदी कमीशन की सरकार 
केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, राज्य में 40 फीसदी कमीशन की सरकार चल रही है। उन्होंने, चन्नागिरी से भाजपा विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के पुत्र प्रशांत कुमार एमवी से 8.23 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी की बरामदगी का मामला उठाया। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस है, पंजाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, आप शासित पंजाब में एक मंत्री और एक विधायक को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हुई थी। इस दौरान केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना 
इस दौरान आप सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जो खुद को 'डबल-इंजन सरकार' बताते हैं, वहां, भ्रष्टाचार दोगुना हो जाता है। इसलिए हमें नए इंजन की सरकार की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा, "हम कट्टर ईमानदार हैं। हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। हम मुफ्त बिजली देंगे, अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed