{"_id":"65fc8f7578051d09390cfbe4","slug":"arvind-kejriwal-arrest-effect-on-lok-sabha-elections-bjp-aap-opposition-parties-making-issue-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal: केजरीवाल की गिरफ्तारी का चुनाव में कितना पड़ेगा असर, भाजपा बनाएगी मुद्दा; AAP, विपक्ष भी तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arvind Kejriwal: केजरीवाल की गिरफ्तारी का चुनाव में कितना पड़ेगा असर, भाजपा बनाएगी मुद्दा; AAP, विपक्ष भी तैयार
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव 2024 का बड़ा टर्न आउट माना जा रहा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से लेकर भाजपा ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है। पहले चरण के नामांकन के लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के 9वें समन पर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। राहत नहीं मिली और देर शाम गिरफ्तार हो गए। मुख्यमंत्री के तौर पर वह जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। लेकिन इसे लोकसभा चुनाव 2024 का बड़ा टर्न आउट माना जा रहा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से लेकर भाजपा ने मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से साफ है कि ईडी और भाजपा अदालतों का सम्मान नहीं करती। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसे गलत और असंवैधानिक करार दिया है। प्रियंका गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं पर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का लगातार दबाव है। एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिए गए हैं और दूसरे को जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। उन्होंने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपना स्तर इतना नीचे गिराना शोभा नहीं देता।
भाजपा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी से सेट किया चुनावी एजेंडा
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही और न्याय संगत बताया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पहले ही कह चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी से भाग नहीं सकते। दिल्ली में भाजपा के नेता अरुण शुक्ला का कहना है कि आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार, जनता के प्रति जवाबदेह पार्टी के रूप में हुआ था। इसके संयोजक और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं। इससे बड़ी बात क्या होगी? भाजपा के नेता, प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री दिल्ली शराब घोटाले को लेकर 2023 से ही केजरीवाल की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी कर रहे थे। यह भविष्यवाणी से 2022 में भी हो रही थी।
विज्ञापन
भाजपा के थिंक टैंक से जुड़े एक नेता ने बताया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय जांच एजेंसियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निष्पक्षता, दृढ़ता और स्वतंत्रता के साथ दबाव रहित होकर अपना काम कर रही हैं। देश की जनता देख रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा, आज वह जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। आप सांसद संजय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन समेत आम आदमी पार्टी के एक दर्जन विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं।
भ्रष्टाचारी को खुली छूट नहीं दे सकते....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा से लेकर संसद तक भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अपनी सरकार की लड़ाई जारी रखने का आह्वान करते रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के जरिए भाजपा मोदी सरकार के इकबाल को दोहराने में जुटी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार कहते हैं कि देश में भ्रष्टाचार में लिप्त या गलत काम करने वालों को डरना चाहिए। भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति में प्रमुख भूमिका निभाने वाले प्रोफेशनल ने कहा कि वह मीडिया में बात नहीं कर सकते। लेकिन उन्हें पता है कि देश की जनता में इसका अच्छा संदेश जाएगा। वह कहते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता गिरफ्तार हुए हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी पर दिल्ली की जनता ने कोई आंदोलन नहीं किया। क्योंकि लोगों को गली नुक्कड़ पर अनगिनत शराब की दुकानें दिख रही हैं और अरविंद केजरीवाल की सरकार ने खुद शराब की नीतियों को वापस भी लिया। शराब की नीति को वापस लेने की जानकारी देश की जनता को भी है। सूत्र का कहना है कि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसमें देश की जनता अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार को माफ नहीं कर सकती।
भाजपा दागी नेताओं को पार्टी में इंट्री कराती है और विरोधियों को ईडी का डर दिखाती...
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश भर में हलचल है। हालांकि यह अनुमान था कि वह जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। इस पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव ने प्रतिक्रिया दे दी है। समाजवादी पार्टी के संजय लाठर तंज कसते हुए कहते हैं कि भाजपा की वाशिंग मशीन बहुत तेज काम कर रही है। दूसरे दलों पर झूठे आरोप मढ़कर भाजपा उन्हें ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर पार्टी ज्वाइन कराती है। जो भाजपा में शामिल हो जाता है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जो भाजपा के अनुसार नहीं चलता उसे ईडी और सीबीआई गिरफ्तार कर लेती है। विपक्ष में मची हलचल से साफ है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग को अब आक्रामक मुद्दा बनाएगा
भाजपा के खिलाफ वाशिंग मशीन वाला प्रचार कितना चलेगा?
एसपी सिंह समाजशास्त्र के विशेषज्ञ हैं। सिंह का कहना है कि यह तो देखने की बात है कि देश की जनता चुनाव में भाजपा के खिलाफ उसके वाशिंग मशीन वाले प्रचार को कितनी अहमियत देती है। एसपी सिंह कहते हैं कि उन्हें इससे केंद्र की मोदी सरकार को ही फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। एसपी सिंह का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय हो या सीबीआई, गिरफ्तार करके आरोपी को अदालत में पेश करते हैं। अदालत में आरोपी जमानत याचिका दायर करता है और उसे जमानत नहीं मिलती। इससे सामान्य जनता में यही संदेश जाता है कि दाल में कुछ काला था। सिंह कहते हैं कि नकारात्मकता समाज में तेजी से जगह बनाती है। दूसरे, जांच एजेंसियों ने जिस किसी पर भी कार्रवाई की है, उनके खिलाफ मामले हैं। हालांकि देश की जनता को पता है कि इस तरह की सभी कार्रवाई विपक्ष के नेताओं के ही खिलाफ हो रही है। यह समाज में सरकार की नैतिकता पर सवाल खड़ा करता है। यही देखने वाली बात होगी कि जनता चुनाव में इस पर मतों के जरिए क्या प्रतिक्रिया देती है।