फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind kejriwal appeals to people of delhi to reach jantar mantar for protest

केजरीवाल की अपील: तेजस्वी के धरने में शामिल हों दिल्लीवाले, जदयू बोली- प्रदर्शन से दूरी बनाएं नेता

Sat, 04 Aug 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal appeals to people of delhi to reach jantar mantar for protest

मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड के विरोध में राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा 'दिल्ली के लोगों से अपील है कि हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिये आज जंतर-मंतर पर शाम पांच बजे जरूर आयें।' केजरीवाल खुद इस धरने में शामिल होने की सहमति पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन


'भारत माता की बेटियों की सुरक्षा' की मांग करते हुये जंतर-मंतर पर राजद द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में तेजस्वी और केजरीवाल के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शरीक होंगे। इस दौरान प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने की मांग करते हुये 'कैंडिल मार्च' भी आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल से पहले तेजस्वी ने भी आज सुबह दिल्ली वालों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था 'भारत माता की बेटियों की सुरक्षा और प्रतिष्ठा सुनिश्चित करने के लिये दिल्ली वाले आज शाम जंतर मंतर पर एकत्र हों।'

फिर दिखेगी विपक्ष की एकजुटता?

इस धरना प्रदर्शन के जरिए एक बार फिर विपक्ष की एकजुटता देखने को मिल सकती है, क्योंकि तेजस्वी यादव ने केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष हर मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए कोई भी मौका वो अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहता।


वहीं, जदयू ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को इस प्रदर्शन से दूरी बनाने की सलाह दी है। जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि वो 'मूल्य आधारित राजनीति' के लिए जाने जाते हैं जबकि लालू यादव की पार्टी जंगलराज और अपराधों के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए राहुल और केजरीवाल इस प्रदर्शन से दूरी बना कर रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed