{"_id":"646c56bb864424dfb30839e5","slug":"arvind-kejriwal-after-nitish-another-leader-trying-to-unite-the-opposition-kejriwal-will-go-to-meet-mamta-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा के लिए ममता से की मुलाकात; टीएमसी ने दिया समर्थन का आश्वासन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा के लिए ममता से की मुलाकात; टीएमसी ने दिया समर्थन का आश्वासन
Tue, 23 May 2023 05:33 PM IST
श्वेता महतो
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 23 May 2023 05:33 PM IST
सार
ममता से मिलने से पहले इस अध्यादेश पर केजरीवाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। नीतीश ने इस मामले में आप को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी से मिले अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबान्न में मुलाकात की। कोलकाता पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, राज्यसभा सदस्य संजय कुमार और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का स्वागत किया।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann and other Aam Aadmi Party leaders meet West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata. pic.twitter.com/s54kmu6id5
— ANI (@ANI) May 23, 2023विज्ञापन
केजरीवाल ने कही यह बात
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में देखा कि राज्यपाल कैसे सरकार को तंग कर रहे हैं। दिल्ली में इन्होंने जो किया वह जनतंत्र के खिलाफ है। देश की जनता को इस अहंकारी सरकार को हटाना चाहिए। मैं दीदी का धन्यवाद करूंगा कि राज्यसभा में इन्होंने कहा कि वे हमारा समर्थन करेंगी। राज्यसभा में अगर यह बिल गिर जाता है तो यह 2024 से पहले सेमीफाइनल होगा।
विज्ञापन
केजरीवाल को मिला टीएमसी का साथ
बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र सरकार जो दिल्ली सरकार के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है उसका हम विरोध करेंगे और मैं सभी पार्टियों को भी इसपर साथ आने का आग्रह करती हूं। अगर जरूरत पड़ेगी तो फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
ममता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, चुनाव के लिए केवल छह महीने रह गए हैं, हो सकता है उससे पहले भी कोई चमत्कार हो जाए और केंद्र की सरकार चली जाए। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।
विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने में जुटे केजरीवाल
दरअसल, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश को लेकर केंद्र के खिलाफ अपनी सरकार की लड़ाई में विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। केजरीवाल विमान से दोपहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।
नीतीश से भी मिले थे केजरीवाल
ममता से मिलने से पहले इस अध्यादेश पर केजरीवाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। नीतीश ने इस मामले में आप को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। केजरीवाल बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे।