फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachali Pradesh: No trace of Arunachali youth abducted by PLA of China yet from McMahon Line

चीनी सेना द्वारा अगवा अरूणाचली युवक का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 06 Apr 2020 06:53 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, ईटानगर
पीटीआई, ईटानगर Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Apr 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Arunachali Pradesh: No trace of Arunachali youth abducted by PLA of China yet from McMahon Line
सांकेतिक तस्वीर

अरूणाचल प्रदेश पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने 19 मार्च को ऊपरी सुबानसिरी जिले में मैकमोहन रेखा के समीप अस्पीला सेक्टर से 21 वर्षीय एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। पुलिस ने कहा कि अब तक इस युवक कोई अता पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक चुखू अपा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक तारू गुसार ने नाचो थाने के प्रभारी को मौके पर भेजा था और जांच से इस घटना की पुष्टि हुई है। अपा ने कहा कि राज्य सरकार को इसके बारे में बताया जाएगा ताकि उस हिसाब से कार्रवाई की जा सके क्योंकि यह मामला विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आता है। वैसे सेना की पूर्वी कुमान के मुख्यालय का इस कथित घटना के संबंध में संबंधित प्रश्नों का उत्तर आना अभी बाकी है।
विज्ञापन


राज्यपाल बी डी मिश्रा को 27 मार्च को सौंपे ज्ञापन में तागिन कल्चरल सोसायटी ने कहा था कि टोगले सिंगकाम और उसके दो दोस्त--गामशी चादर और रोन्या नादे मछली पकड़ रहे थे, उसी वक्त चीनी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घात लगाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि सिंगकाम के दो दोस्त भागने में सफल रहे जबकि उसे चीनी सुरक्षाकर्मियों ने बंदूक का भय दिखाकर अगवा कर लिया। ज्ञापन के अनुसार सिंगकाम के परिवार ने 23 मार्च को नाचो थाने में शिकायत दर्ज कराई।


राज्यपाल कार्यालय ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। उसमें यह भी दावा किया गया है कि सिंगकाम को जहां से अगवा किया गया, वह उसके पूर्वजों की जमीन है और भारतीय सीमा के अंदर है। मैकमोहन रेखा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र एवं अरूणाचल प्रदेश के बीच सीमांकन करती है लेकिन चीन अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed