{"_id":"5a1f8e374f1c1ba7668b7371","slug":"arunachal-pradesh-school-teachers-undress-88-girl-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश: टीचर्स की शर्मनाक हरकत, सजा के नाम पर उतरवाए 88 छात्राओं के कपड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश: टीचर्स की शर्मनाक हरकत, सजा के नाम पर उतरवाए 88 छात्राओं के कपड़े
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अरुणाचल प्रदेश में एक स्कूल के तीन टीचर्स पर गंभीर आरोप लगे हैं, शिकायत है कि उन्होंने स्कूल की 88 लड़कियों को सजा देने के लिए जबरन उनके कपड़े उतरवा दिए। बताया जा रहा है कि पापम पेरे जिले में मौजूद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुछ लड़कियों ने कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ अभद्र शब्द लिखे थे, जिस कागज पर वह सब लिखा गया था उसको ढूंढने के लिए ही उन छात्रों के साथ ऐसा किया गया।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, लड़कियों से साफ करवाया टॉयलेट
विज्ञापन
जिन 88 लड़कियों की तलाशी के नाम पर कपड़े उतरवाए गए वे सभी छठी और आठवीं क्लास की बताई जा रही हैं। यह घटना 23 नवंबर को हुई थी, लेकिन मामला 27 नवंबर को सामने आया। इसी दिन लड़कियों ने ऑल सगाली स्टूडेंट यूनियन (छात्र संगठन) को घटना के बारे में बताया था। छात्र संगठन ने ही पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, दो असिस्टेंट और एक जूनियर टीचर ने 88 लड़कियों के कपड़े उतरवाए। उन लोगों को एक कागज मिला था जिसपर कथित रूप से प्रिंसिपल और एक लड़की के खिलाफ अभद्र भाषा लिखी थी। अब मामले की जांच चल रही है।