फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Governor inaugurated Tricolor Festival Chief Minister presented the tricolor to the people

Arunachal Pradesh: राज्यपाल ने किया तिरंगा महोत्सव का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने लोगों को तिरंगा भेंट किए

Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 10:55 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ले जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने नितीविहार में तिरंगा महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मौजूदगी में युवाओं को तिरंगा भेंट किया गया। राज्यपाल ने देशभक्ति को अरुणाचल की जीवनशैली बताया और 1962 की वीरगाथा को याद करते हुए एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Governor inaugurated Tricolor Festival Chief Minister presented the tricolor to the people
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और राज्यपाल केटी परनाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने नितीविहार स्थित गोल्डन जुबिली स्टेट बैंकेट हॉल में तिरंगा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के साथ राज्य के विभिन्न जनजातियों के युवाओं को ‘तिरंगा’ भेंट किया गया। राज्यपाल ने तिरंगा महोत्सव के शुभारंभ पर कहा कि ‘उगते सूरज की धरती’ में राष्ट्रध्वज का पर्व मनाना गर्व की बात है, जहां के लोग हमेशा भारत की एकता, संप्रभुता और गरिमा के प्रहरी रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरुणाचल के लोगों के लिए देशभक्ति केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी जीवनशैली का हिस्सा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। राज्यपाल ने हर अरुणाचली से आह्वान किया कि तिरंगा ऊंचा लहराएं और संदेश दें कि हम सबसे पहले भारतीय हैं, अपनी मातृभूमि से प्रेम करते हैं और एक सशक्त, एकजुट व शांतिपूर्ण भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अरुणाचल प्रदेश: वादियों में गूंजा देशभक्ति का स्वर, हर घर तिरंगा रैली में सेना-जनता ने गर्व से लहराया तिरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


याद किया 1962 के साहसिक इतिहास को
1962 के युद्ध के साहसिक इतिहास को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस राज्य के वीर पुत्र-पुत्रियों ने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा में साहस, निष्ठा और बलिदान दिया है, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम और सेवा आपके द्वार जैसी योजनाएं दूरदराज के इलाकों में अवसर, संसाधन और उम्मीद लेकर पहुंच रही हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता की डोर और मजबूत हो रही है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी विविधता है, जिसे तिरंगा खूबसूरती से दर्शाता है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल हर घर में राष्ट्रध्वज पहुंचा रहा है, बल्कि इसे फहराना देश के प्रति व्यक्तिगत संकल्प का प्रतीक बना रहा है। उन्होंने लोगों से तिरंगे के आदर्शों पर चलने, एकता को मजबूत करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।


ये भी पढ़ें:- Arunachal Pradesh: विधानसभा की स्वर्ण जयंती पर तैयारियां तेज, सीएम खांडू और स्पीकर ने राज्यपाल से की मुलाकात

सीएम और राज्यपाल ने किया तिरंगा मेले का उद्घाटन
इससे पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा मेला का भी उद्घाटन किया, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए स्व-सहायता समूहों ने भाग लिया। राज्यपाल ने इन समूहों से वस्तुएं खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लोगों से तिरंगा महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है।

राज्य के मुख्य सचिव मनीष गुप्ता ने सप्ताहभर चलने वाले इस उत्सव की जानकारी दी, जिसमें स्वच्छता और स्वच्छ जल अभियान भी शामिल हैं। तिरंगा महोत्सव का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग, अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी, जिनकी गूंज ने पूरे माहौल
को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed