{"_id":"69c571d8534134d5fb0067a2","slug":"arunachal-pradesh-encounter-at-india-myanmar-border-assam-rifles-jawan-injured-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा पर मुठभेड़, असम राइफल्स का जवान घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा पर मुठभेड़, असम राइफल्स का जवान घायल
Thu, 26 Mar 2026 11:20 PM IST
Rahul Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, चांगलांग (ईटानगर)
अमर उजाला ब्यूरो, चांगलांग (ईटानगर)
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
असम राइफल्स (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर गुरुवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा और उग्रवादी गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सीमा के पिलर संख्या 172 और 173 के बीच हुई, जहां असम राइफल्स के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़बंदी (फेंसिंग) के काम की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में असम राइफल्स के जवान एक जवान जिसकी पहचान रवि कुमार के रुप में हुई है, घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। उग्रवादियों के हताहत होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
प्रारंभिक सूत्रों के अनुसार, इस हमले में एनएससीएन-के (वाईए) गुट की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और “एरिया डोमिनेशन” अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की आगे की घुसपैठ या हमले को रोका जा सके।
विज्ञापन
भारत-म्यांमार सीमा लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील रही है। चांगलांग और आसपास के इलाके में पहले भी ऐसे हमले सामने आते रहे हैं, जहां उग्रवादी समूह सीमा पार से हमला कर वापस सुरक्षित ठिकानों में चले जाते हैं।