Arunachal Pradesh: ग्यारह नकली साधुओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arunachal Pradesh: पुलिस के मुताबिक नकली साधुओं के समूह ने पिछले तीन से चार वर्षों में निर्दोष लोगों को धोखा देकर भारी धन एकत्र किया है। उनके पास से सामान, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले की पुलिस ने 11 नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम बंगाल के मालदा में एक आश्रम बनाने के नाम पर बस्ती से पैसा इकट्ठा कर रहे थे। गिरोह की संदिग्ध गतिविधियों के बाद बोमडिला पुलिस ने पूछताछ के बाद फर्जी साधु गिरोह का भंडाफोड़ किया। समूह ने दो दिनों में बोमडिला शहर से दान के रूप में 70,000 रुपये एकत्र किए थे। पुलिस ने सत्यापन के लिए मालदा में स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क किया, और यह पाया गया कि क्षेत्र में कोई आश्रम निर्माण नहीं हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
समूह ने अब तक अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों का दौरा किया है, जिसमें ईटानगर, नाहरलागुन, पासीघाट, आलो, बसर, दापोरिजो और सेप्पा शामिल हैं, और पिछले तीन से चार वर्षों में निर्दोष लोगों को धोखा देकर भारी धन एकत्र किया है। उनके पास से सामान, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।
पुलिस ने बोमडिला के उस कमरे में छापा मारा, जहां यह समूह रहता था। जाच में अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। जांच के बाद पुलिस को पिछले आठ महीनों में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक के खाते में 15 लाख रुपये का एक संदिग्ध लेनदेन मिला है।