फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh CM Pema Khandu and 10 minister takes oath

Pema Khandu Cabinet: अरुणाचल प्रदेश में सीएम पेमा खांडू की टीम में कौन-कौन? जिन्होंने ली मंत्रिपद की शपथ

Thu, 13 Jun 2024 02:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 13 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

Pema Khandu: उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा ने सत्ता हासिल की है। आज राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर पेमा खांडू ने शपथ ग्रहण की है। वहीं मुख्यमंत्री समेत कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। देखिए सभी मंत्रियों की सूची...

विज्ञापन
Arunachal Pradesh CM Pema Khandu and 10 minister takes oath
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण - फोटो : PTI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने 60 में से 46 सीटों पर कब्जा जमाया और राज्य में दूसरी बार सत्ता में काबिज हुई है। नई सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान गुरुवार को भाजपा तमाम शीर्ष नेता भी मौजूद रहे। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद और तरुण चुग भी मौजूद रहे। अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

विज्ञापन


पेमा मंत्रिमंडल में कौन-कौन?
अरुणाचल प्रदेश के नए मंत्रिमंडल की बात की जाए, तो इसमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री चाउना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बियुराम वाहगे, पूर्व मुख्मंत्री स्व. कालिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल, सेप्पा वेस्ट से विधायक मामा नटुंग, पालिन विधानसभा से विधायक बालो राजा, तालिहा से विधायक न्यातो दुकम, अलोंग ईस्ट विधानसभा से विधायक केंटो जिनी, पांगिन विधानसभा से विधायक ओजिंग तासिंग, नामसंग विधानसभा से विधायक वांगकी लोवांग और कानुबारी विधानसभा से विधायक गेब्रियल डेनवांग वांगसू ने मंत्री पद की शपथ ली है।
विज्ञापन


कौन-कहां से हुआ विजयी?
राज्य में भाजपा ने 46 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन इन 46 सीटों में से 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें मुक्तो सीट से मुख्यमंत्री पेमा खांडू, चौखम विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री चाउना मीन, हायुलियांग सीट से पूर्व मुख्मंत्री स्व. कालिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल, तालिहा से निर्विरोध निर्वाचित विधायक न्यातो दुकम शामिल हैं। नामसंग विधायक वांगकी लोवांग मात्र 56 वोट से जीते, वहीं पालिन से विधायक बालो राजा ने सबसे ज्यादा 5 हजार 40 वोटों से जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेमा मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री
राज्य के गठित नए मंत्रिमंडल में जहां आठ नए चेहरों को जगह मिली है, वहीं दासंगलू पुल पूरे मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री हैं। फिलहाल अभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आज पहली मंत्रिमंडल बैठक के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा। बता दें कि 60 विधानसभा सीट वाले उत्तर-पूर्वी राज्य में भाजपा ने 46 सीटें जीत कर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed