फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: BJP candidate Tshering Tashi wins Lumla bypoll unopposed

BJP: भाजपा के लिए दोहरी खुशी, अरुणाचल से शेरिंग और नगालैंड से किनिमी निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 10 Feb 2023 09:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 10 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

शेरिंग दिवंगत विधायक जम्बे ताशी की पत्नी हैं। उम्मीदवारी वापस लेने के अंतिम घंटे के तुरंत बाद, 1-लुमला (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी रिनचिन दोरजी थुंगन ने भाजपा के अकेले उम्मीदवार शेरिंग को विधिवत निर्वाचित घोषित किया। 
 

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: BJP candidate Tshering Tashi wins Lumla bypoll unopposed
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वोत्तर भारत से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए दो बड़ी खुश खबरी आई। अरुणाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में जहां भाजपा की प्रत्याशी निर्विरोध जीतीं वहीं, नगालैंड में भाजपा ने चुनाव से पहले ही खाता खोल लिया। नगालैंड के अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार काझेतो किनिमी ने निर्विरोध चुनाव जीत ली है।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कजेतो किनिमी ने कहा, वह दूसरे कार्यकाल के लिए अकुलुतो 31 ए/सी के लोगों का निर्विरोध प्रतिनिधित्व करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, अरुणाचल प्रदेश के लुमला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी हामु शेरिंग ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को समाप्त होने के बाद तवांग जिले के लुमला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हामु शेरिंग को निर्विरोध चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि शेरिंग दिवंगत विधायक जम्बे ताशी की पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तवांग के विधायक शेरिंग ताशी ने सभी का धन्यवाद किया। तवांग जिले की पहली महिला विधायक भी बनीं शेरिंग ने उपचुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए राज्य के अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया।


2009 से इस निर्वाचन क्षेत्र का लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले जम्बे ताशी का 48 वर्ष की आयु में गुवाहाटी के एक अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा।  इस जीत के साथ, 60 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ भाजपा की सीटों की संख्या 49 हो गयी है । विपक्षी कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार-चार विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed