Arunachal Pradesh: अरुणाचल पुलिस ने जेल से भागे मर्डर के आरोपी को पकड़ा, दूसरे साथी की तलाश
चांगलांग जिले के खारसांग का रहने वाला किटनिया विचाराधीन कैदी था और तिरप जिले के बोरदुरिया गांव का रहने वाला रोक्सेन हत्या के आरोप में अपनी सजा काट रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में अरुणाचल पुलिस ने निकी सुमी गुट के एनएससीएन (के) एक उग्रवादी को पकड़ा है। गिरफ्तार युवक कुछ दिनों पहले तिरप जिले के खोंसा जेल से एक उग्रवादी के साथ भागा था। भागते वक्त उसने एक गार्ड की हत्या कर दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि संयुक्त टीम द्वारा हफ्ते भर चली लंबी सर्चिंग के बाद जिले के बोगापानी स्थित एक खंडहर बिल्डिंग से रॉकसेन होमचा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक और उग्रवादी टिप्टू किटन्या की तलाश की जा रही है। खूफिया जानकारी के अनुसार रविवार को एक ऑपरेशन के तहत आरोपी को पकड़ा था। अधिकारी ने कहा कि टीम ने रविवार रात 8 बजे तक पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली थी। सभी संदिग्ध स्थानों की सर्चिंग की। इसके बाद सोमवार सुबह एक खंडहर में होमचा को गिरफ्तार किया गया।
17 राउंड गोलियां भी बरामद किया
आरोपी के पास से एक एके-47 बरामद किया गया है, जो खोंसा जेल से भागते वक्त होमचा ने टिप्टू के साथ हवलदार वांगनियम बोसई से छीना था। साथ ही आरोपी के पास से एक 17 राउंड गोलियां भी बरामद किया है। बता दें, इसी एके-47 से दोनों ने हवलदार की हत्या की थी। हवलदार बोसई के पेट में गोली लगी थी, डिब्रूगढ़ अस्पताल जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी।
एक लाख के इनाम की घोषणा
चांगलांग जिले के खारसांग का रहने वाला किटनिया विचाराधीन कैदी था और तिरप जिले के बोरदुरिया गांव का रहने वाला रोक्सेन हत्या के आरोप में अपनी सजा काट रहा था। राज्य पुलिस ने जेल से भागे दोनों आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक-एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।