फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal CM Pema Khandu says Siang project generate 11 thousand MW electricity flood risk also reduce

Arunachal: सीएम खांडू बोले- सियांग परियोजना से पैदा होगी 11 हजार मेगावाट बिजली, बाढ़ का खतरा भी होगा कम

Mon, 30 Dec 2024 04:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, ईटानगर
एजेंसी, ईटानगर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 04:52 AM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का यह बयान चीन की ओर से तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर 137 बिलियन डॉलर की लागत से दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के बाद आया है। यह बांध भारतीय सीमा के पास हिमालयी क्षेत्र में एक विशाल घाटी में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Arunachal CM Pema Khandu says Siang project generate 11 thousand MW electricity flood risk also reduce
पेमा खांडू - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) से न सिर्फ बिजली पैदा होगी, बल्कि चीन की ओर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर स्थिति में बाढ़ का जोखिम भी कम किया जा सकेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.13 लाख करोड़ रुपये है और केंद्र सरकार इसकी योजना बना रही है।

विज्ञापन


खांडू का यह बयान चीन की ओर से तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर 137 बिलियन डॉलर की लागत से दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के बाद आया है। यह बांध भारतीय सीमा के पास हिमालयी क्षेत्र में एक विशाल घाटी में बनाया जाएगा, जहां ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश और फिर बांग्लादेश में बहने के लिए एक बड़ा यू-टर्न लेती है। खांडू ने कहा कि एसयूएमपी से 11,000 मेगावाट की बिलजी का उत्पादन होगा। इसका वास्तविक उद्देश्य सियांग नदी और उन समुदायों को बचाना है, जो पीढ़ियों से इस पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन


बफर के रूप में काम करेगा बांध
खांडू ने कहा, प्रस्तावित सियांग परियोजना के तहत एक बांध का निर्माण होगा, जो 9 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी का भंडारण करने में सक्षम होगा। इससे नदी में सूखे के मौसम में भी निरंतर प्रवाह बना रहेगा। यह बांध ऊपरी चीनी बांधों से अचानक पानी छोड़े जाने की स्थिति में बफर के रूप में कार्य करेगा। इससे अरुणाचल, असम और बांग्लादेश में संभावित रूप से विनाशकारी बाढ़ को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed