{"_id":"5cee3b34bdec2207006349a6","slug":"arun-jaitley-writes-to-pm-modi-will-not-take-any-ministry-because-of-health-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री जेटली ने पीएम को चिट्ठी लिखी: जिम्मेदारियों से दूर रहना चाहता हूं ताकि इलाज करा सकूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री जेटली ने पीएम को चिट्ठी लिखी: जिम्मेदारियों से दूर रहना चाहता हूं ताकि इलाज करा सकूं
Wed, 29 May 2019 02:54 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 29 May 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नई सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने का अनुरोध किया। इसके बाद मोदी रात को 8:50 बजे जेटली के आवास पर मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। मोदी जेटली के पास करीब आधे घंटे रहे। जेटली की पूरी चिट्ठी पढ़ें...
विज्ञापन
आदरणीय प्रधानमंत्रीजी
आपके नेतृत्व में पांच साल सरकार का हिस्सा रहना मेरे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। इससे पहले एनडीए की पहली सरकार में भी मुझे काम करने का सौभाग्य मिला। पार्टी संगठन और यहां तक कि विपक्ष में भी जिम्मेदारी दी गई। मैंने इससे अधिक कभी कुछ नहीं चाहा। मैं करीब 18 माह से गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहा हूं। डॉक्टरों ने अधिकांश मौकों पर मुझे इन चुनौतियों से उबारा है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार अभियान पूरा होने और आपके केदारनाथ यात्रा पर रवाना होने के पहले मैंने आपसे मौखिक रूप से अनुरोध किया था कि प्रचार अभियान के दौरान पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी, उसे मैंने पूरा किया। लेकिन भविष्य में मैं किसी जिम्मेदारी से दूर रहना चाहूंगा, ताकि मैं अच्छे से अपना इलाज करा सकूं और स्वास्थ्य लाभ ले सकूं। आपके नेतृत्व में भाजपा और एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। नई सरकार कल अपना कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन
मैं आपसे अब औपचारिक रूप से आग्रह कर रहा हूं कि मुझे अपने लिए, अपने इलाज के लिए, अपने स्वास्थ्य के लिए समय देने और अभी नई सरकार में शामिल नहीं होने की अनुमति दी जाए। सरकार में नहीं हाेने पर मेरे पास काफी वक्त होगा और सरकार एवं पार्टी के लिए मैं अनौपचारिक रूप से कुछ ना कुछ करता रहूंगा।
सादर।
आपका अरुण जेटली
I have today written a letter to the Hon’ble Prime Minister, a copy of which I am releasing: pic.twitter.com/8GyVNDcpU7
— Arun Jaitley (@arunjaitley) May 29, 2019