{"_id":"5859b9674f1c1b4218e398af","slug":"arun-jaitley-says-govt-plans-threshold-for-parties-to-enjoy-tax-exemption","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार चुनाव न लड़ने वाले राजनीतिक दलों पर लगाएगी लगाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार चुनाव न लड़ने वाले राजनीतिक दलों पर लगाएगी लगाम
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दलों को आयकर छूट सुविधा से वंचित रखने के लिए योजना बना रही है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को बताया कि जो दल चुनाव नहीं लड़ते लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये होने वाली आय में छूट का लाभ उठा रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि राजस्व सचिव से इस संबंध में चुनाव आयोग की सिफारिशों पर गौर करने के लिए कहा गया है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग ने सरकार से राजनीतिक दलों को मिलने वाली आयकर छूट के कानून में संशोधन की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा, ‘मैं पहले तो अज्ञात चंदे का जिक्र करना चाहूंगा और उसके बाद ही राजनीतिक दलों को मिली छूट का मुद्दा उठाना चाहता हूं। देश में लगभग 40 से 60 राजनीतिक दल हैं जो केंद्र और राज्यों में चुनाव लड़ते हैं लेकिन बहुत सारे ऐसे भी दल हैं जो चुनाव नहीं लड़ते लेकिन आयकर में छूट का लाभ उठाते हैं।’
विज्ञापन
जेटली ने कहा, ‘इस मोर्चे पर दलों से निपटना आसान है। मैंने राजस्व सचिव से कहा है कि इसी मुद्दे पर ध्यान दें। इसके बाद ही हम सशर्त मानक तय करेंगे ताकि ऐसे दलों को इस लाभ से अलग रखा जा सके जो असली दल तो नहीं होते लेकिन मुद्रा बदलने के कार्यों में लिप्त रहते हैं। बहुत सारे दल चुनाव नहीं लड़ते लेकिन चंदा भी लेते हैं और मुद्रा भी बदलते हैं।’