वित्त मंत्री जेटली बोले- जब हिंदुत्व की असली पार्टी मौजूद तो नकली को क्यों चुने जनता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार (2 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सूरत में बोलते हुए जेटली ने गुजरात चुनाव का भी जिक्र किया और कहा कि इसको जीतना भाजपा के लिए काफी जरूरी है क्योंकि राज्य में बीस साल से वह जीत रहे हैं और काम कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि भाजपा को हमेशा से हिंदू समर्थक पार्टी के रूप में देखा जाता है, तो ऐसे में जब असली मौजूद है तो लोग क्लोन पर क्यों विश्वास करेंगे।
जेटली बोले-नोटबंदी, GST का असर पीछे छूटा, चिदंबरम ने बताया सिर्फ गिरावट पर लगाम है ग्रोथ
जेटली ने आगे कहा कि 80 के दशक में गुजरात में जमकर सामाजिक ध्रुवीकरण किया जा रहा था जिसको भाजपा ने सरकार में आने के बाद कम करने की पूरी कोशिश की और आगे भी की जा रही है।
ईज ऑफ डूइिंग में भारत की रैंकिंग सुधरने का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि भारत में विदेशी कंपनियां निवेश नहीं करना चाहती थीं, लेकिन अब सब बदल रहा है।
BJP has always been seen as a pro-Hindutva party so if an original is available why one would prefer a clone?: Finance Minister Arun Jaitley in Surat #Gujarat pic.twitter.com/WBjE0pKc1W
— ANI (@ANI) December 2, 2017
मनमोहन सरकार पर हमला
जेटली ने मनमोहन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार आने से पहले दस साल तक जो सरकार रही वह सरकार इतनी भ्रष्ट थी जितनी पहले कभी नहीं देखी गई। यूपीए की उस सरकार को बिना किसी नेतृत्व का बताते हुए जेटली ने कहा कि तब कहा जाता था कि जो पीएम थे उनके पास किसी तरह की शक्तियां ही नहीं थीं।
जेटली से ईवीएम में होने वाली कथित छेड़खानी पर भी सवाल पूछा गया था, जिसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नतीजे आने से पहले ही हार मान रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस खत्म हो रही है।