फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arun jaitley said persons with illegal holdings will not get sleep at night

पनामा पेपर: वित्त मंत्री बोले, अवैध खाते वाले नहीं सो सकेंगे चैन की नींद

Fri, 08 Apr 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley said persons with illegal holdings will not get sleep at night
अरुण जेटली ने पनामा पेपर्स मामले पर दी प्रतिक्रिया - फोटो : PTI

पनामा पेपर्स के खुलासे के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जिन भी लोगों के नाम पनामा पेपर्स में आए हैं, उसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया जा चुका है।

विज्ञापन


अरुण जेटली ने कहा है कि जिन लोगों के खाते वैध हैं, उन्हें तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन जिन लोगों के अवैध खाते हैं, वो अब रातों को चैन की नींद नहीं सो सकेंगे।
विज्ञापन


सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍ट टैक्‍सेज के चेयरमैन अतुलेश जिंदल, सीबीडीटी की जांच समिति और आरबीआई अधिकारियों की एक बैठक हुई है। इस बैठक में तय किया गया है कि जांच में लेनदेन की वैधता को परखा जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कंपनियां कानूनी तरीके से खोली गई हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे विदेश ले जाने वाले रास्तों की होगी जांच

arun jaitley said persons with illegal holdings will not get sleep at night

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि यह पैनल हर ट्रांजेक्शन की जांच करेगा और पता लगाएगा कि वह वैध है या अवैध। उन्होंने कहा कि भले ही बाहरी देशों में पैसे निवेश करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन जिस रास्ते से पैसे बाहरी देश ले जाए गए हैं उसकी जांच होगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि वह पैसे हवाला के जरिए बाहर गए या फिर टैक्स की चोरी करके ले जाए गए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द ही पनामा पेपर्स में आए लोगों के साथ बात करेगा और उनकी प्रतिक्रिया मांगेगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed