फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arun jaitley said on GST

कम से कम रखेंगे जीएसटी की दर : जेटली

Thu, 04 Aug 2016 05:08 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley said on GST

जीएसटी की दर पर अभी सरकार ने कोई खुलासा नहीं किया है। दर 18 फीसदी से कम पर सीमित रखने की विपक्ष की मांग पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कोई भरोसा तो नहीं दिया, लेकिन कहा कि जीएसटी की दर कम से कम रखी जाएगी। मौजूदा टैक्स की दरों से यह दर निश्चित ही काफी कम होगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री जेटली ने राज्यसभा में जीएसटी पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जीएसटी दर पर जीएसटी काउंसिल फैसला करेगी, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री और सभी 29 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जेटली ने कहा कि हम करों का बोझ कम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 80 फीसदी वस्तुओं पर 12.5 फीसदी केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगता है। राज्य स्तर पर 55 फीसदी वस्तुओं पर 14.5 फीसदी वैट या सेल्स टैक्स लगता है। दोनों को मिलाकर औसत निकाला जाए तो 65 फीसदी वस्तुओं पर 27 फीसदी कर लगता है। इसके अलावा उपकर, प्रवेश कर समेत अन्य करों को मिलाकर टैक्स 30 फीसदी के आंकड़े तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी की दर तय करते समय हम दो तथ्य देखेंगे। पहला यह कि 27 फीसदी कर बहुत ज्यादा है, इससे महंगाई बढ़ती है, लोग प्रभावित होते हैं और इसे कम करना चाहिए। दूसरा यह कि हमारी राजस्व जरूरतें किस तरह पूरी हो सकती हैं।


जीएसटी से महंगाई बढ़ने की आशंका को खारिज करते हुए जेटली ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में शामिल 55 फीसदी वस्तुओं पर कर नहीं लगता, 32 फीसदी पर कम दर से कर लगाया जाता है और सिर्फ 12 फीसदी पर मानक दर के अनुसार कर लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed