{"_id":"5970ab654f1c1b2f018b45ef","slug":"arun-jaitley-said-congress-is-doing-politics-in-the-name-of-goraksha-and-mob-lynching","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉब लिंचिंग और गोरक्षा के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीतिः जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मॉब लिंचिंग और गोरक्षा के नाम पर कांग्रेस कर रही राजनीतिः जेटली
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर मॉब लिंचिंग और गोरक्षा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का हक नहीं है। और अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसकी निंदा के साथ गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।
अरुण जेटली ने कांग्रेस पर बीफ पॉलिटिक्स खेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लिंचिंग की घटनाओं को राजनीतिक रूप देती है। उसे ऐसा करना बंद करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी राज्य में गोहत्या पर बैन है और वहां ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दिया जाता है, तो यह गैरकानूनी है।
विज्ञापन
अरुण जेटली ने कांग्रेस पर बीफ पॉलिटिक्स खेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लिंचिंग की घटनाओं को राजनीतिक रूप देती है। उसे ऐसा करना बंद करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी राज्य में गोहत्या पर बैन है और वहां ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दिया जाता है, तो यह गैरकानूनी है।
विज्ञापन
This issue should not be given political colour. Violence can never be a partisan issue: Union Minister Arun Jaitley in Rajya Sabha
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) 20 July 2017
Action taken in all such incidents in a systematic manner, arrests made: Union Minister Arun Jaitley in Rajya Sabha
— ANI (@ANI_news) 20 July 2017
उन्होंने कांग्रेस पर मॉब लिंचिंग की घटनाओं को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मसले को गंभीरता से लेते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री खुद गोरक्षा के नाम पर ऐसी घटनाओं में शामिल होने वाले लोगों को चेतावनी दे चुके हैं। अरूण जेटली ने कहा कि ऐसी घटनाओं के संदर्भ में सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।They are all going to be chargesheeted against whom evidence is going to be found, and then prosecuted for the offences: Jaitley in RS
— ANI (@ANI_news) 20 July 2017