{"_id":"5c5984edbdec2273a25634ba","slug":"arun-jaitley-can-return-from-us-to-india-from-the-end-of-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह के आखिर तक अमेरिका से भारत लौट सकते हैं अरूण जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सप्ताह के आखिर तक अमेरिका से भारत लौट सकते हैं अरूण जेटली
Tue, 05 Feb 2019 06:13 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के इस सप्ताहांत तक अमेरिका से वापस लौटने की संभावना है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। जेटली वहां इलाज कराने गए हैं। बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले जेटली के पास वित्त मंत्रालय था। अस्वस्थ होने की वजह से उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई। इस वजह से जेटली, नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी और छठा बजट पेश नहीं कर पाए। उनकी अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी गोयल ने निभायी।
विज्ञापन
हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से जेटली सक्रिय बने हुए हैं। वह लगातार ट्वीट और फेसबुक पोस्ट लिख रहे हैं। बजट के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता भी की थी। साथ ही उन्होंने बजट पर साक्षात्कार भी दिया। सूत्र ने बताया कि जेटली का स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है और उनके इस सप्ताहांत तक स्वदेश लौटने की संभावना है। यह चिकित्सक के परामर्श पर निर्भर करेगा। संभव है कि वह अगले हफ्ते संसद के सत्र में हिस्सा लें।
विज्ञापन
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्वदेश लौटने पर जेटली को फिर से वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा या नहीं। बजट पेश करने के बाद न्यूयॉर्क में दिए साक्षात्कार में जेटली ने कहा कि उनका स्वास्थ्य सुधर रहा है। ठीक होकर वह स्वदेश लौटेंगे और संसद में बजट बहस पर जवाब देंगे। लेकिन यह उनके चिकित्सकों की सलाह पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय जेटली के शरीर में कैंसर की पहचान हुई थी। इसके लिए एक सर्जरी की जरूरत थी जिसके चलते वह पिछले महीने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उससे पहले 14 मई 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण भी किया गया था।