{"_id":"5ac794774f1c1beb618b5cdf","slug":"arun-jaitley-admitted-in-aiims-kidney-transplant-will-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री अरुण जेटली AIIMS में एडमिट, आज होगी किडनी ट्रांसप्लांट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री अरुण जेटली AIIMS में एडमिट, आज होगी किडनी ट्रांसप्लांट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी की समस्या से जूझ रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली को एम्स में भर्ती किया गया है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए शनिवार को उनका ऑपरेशन होगा। बीमारी के चलते 65 वर्षीय जेटली सोमवार से कार्यालय नहीं जा रहे हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद ही गुरुवार को ट्वीट कर किडनी की समस्या से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। अरुण जेटली के स्वास्थ्य मामले में गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाले की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
कुछ साल पहले जेटली के हृदय का भी ऑपरेशन हुआ था। जेटली की किडनी से संबंधित इस बीमारी को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। जेटली का ऑपरेशन अपोलो हॉस्पिटल के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप गुलेरिया के द्वारा किया जाने वाला है। डॉ संदीप एम्स के निदेशक एवं जेटली के पारिवारिक मित्र रणदीप गुलेरिया के भाई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली अगले सप्ताह लंदन जाने वाले थे लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया। लंदन में 10 वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले अरुण जेटली ने कहा था कि 'मैं अभी नियंत्रित माहौल में घर से ही काम कर रहा हूं। मेरा आगे का इलाज मेरे चिकित्सकों पर निर्भर करेगा।' अरुण जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हुआ था। लंबे समय से डायबिटीज के कारण उनका यह ऑपरेशन किया गया था।
विज्ञापन