{"_id":"58f76aba4f1c1beb024731d1","slug":"arun-jaitely-to-raise-issue-of-h1b-visa-with-american-authorities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे H1B वीजा का मुद्दाः जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे H1B वीजा का मुद्दाः जेटली
amarujala.com- Submitted By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 19 Apr 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि वो अपनी अमेरिकी यात्रा के वक्त एच1बी वीजा से जुड़े मुद्दे को अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। जेटली ने पत्रकारों से कहा कि आईटी इंडस्ट्री को इस बात से काफी चिंता है कि अगर ट्रंप सरकार ने इसमें कटौती कर दी तो फिर उनके बिजनेस पर काफी असर पड़ेगा। इसके लिए अमेरिका में संबंधित आधिकारियों से बात करनी होगी। बातचीत के बाद क्या हल निकलता है, इसके बारे में बता दिया जाएगा।
एच1बी वीजा पर पढ़े ट्रंप सरकार का फैसलाः ट्रंप ने शुरू की एच1बी वीजा पर लगाम लगाने की मुहिम
आईटी सेक्टर में एच1बी वीजा को लेकर चिंता
भारत में आईटी सेक्टर को ट्रंप प्रशासन द्वारा वीजा नियमों में सख्ती करने को लेकर आ रही खबरों से काफी चिंतित है। एच1बी वीजा उन लोगों को मिलता है, जो बहुत कम समय के लिए अमेरिका अपने काम के सिलसिले में जाते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने साइन किए आदेश पर अपने दस्तखत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस आदेश पर दस्तखत कर दिए हैं जिसके तहत एच1बी वीजा कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। असल में इसे इस वीजा कार्यक्रम पर लगाम कसने की शुरुआत माना जा रहा है। डोनल्ड ट्रंप ने आदेश पर दस्तखत करने के बाद कहा, "हमारे इमिग्रेशन सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से हर तबके के अमरीकियों की नौकरियां विदेशी कामगारों के हिस्से जा रही हैं। कंपनियां, कम वेतन देकर विदेशियों को नौकरी पर रख लेती हैं जिससे अमरीकियों की नौकरियां मारी जा रही हैं।

Trending Videos
इस नीति पर काम कर रहा ट्रंप प्रशासन
व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों के अनुसार ये दोनों आदेश ट्रंप के "बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन (Buy American, Hire American) नीति के तहत जारी किए गए।
ट्रंप का ये फैसला राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उनके 'अमेरिकन फर्स्ट' चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने प्रचार के दौरान एच1बी वीजा कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म करने की बात कही थी लेकिन अब तक वो ऐसा नहीं कर पाए हैं।
एच1 बी वीजा के तहत अमेरिका में हाइ स्किल्ड नौकरियों के लिए कंपनियां विदेशी लोगों को भेजती हैं। इस वीजा कार्यक्रम के तहत आईटी संबंधित नौकरियों के लिए बड़ी संख्या में भारतीय इंजीनियरों को सॉफ्टवेयर कंपनियां अमेरिका भेजती हैं।
डोनाल्ड ट्रंप तर्क देते रहे हैं कि इस वजह से अमरीकियों को खामियाजा भुगतना पड़ता है क्योंकि उनकी नौकरियां विदेशी लोगों के हिस्से आ जाती हैं।