{"_id":"5f2dabafbd286f0cb9651ffb","slug":"artist-came-on-virtual-stage-to-connect-with-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : दर्शकों से जुड़ने के लिए अब वर्चुअल स्टेज पर आए कलाकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस : दर्शकों से जुड़ने के लिए अब वर्चुअल स्टेज पर आए कलाकार
Sat, 08 Aug 2020 01:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theater Artist
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को देखते हुए भारत में विभिन्ना कलाओं में पारंगत कलाकार अब वर्चुअल प्रोग्राम करने लगे हैं। इस जरिये वह ना केवल दर्शकों के साथ जुड़ रहे हैं बल्कि अपनी आजीविका भी कमा रहे हैं। इनमें रंगमंच से जुड़े कलाकार, शास्त्रीय संगीत और कई सारे बैंड्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बंगाल के कई प्रतिष्ठित नाटकों को अब ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर फिल्मों के रूप में दिखाया जा रहा है। साथ ही हैदराबाद के कई थिएटर ग्रुप नाटकों को पहले रिकॉर्ड कर ऑनलाइन 200 रुपये की टिकट पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
माइकल जैक्सन की पुण्यतिथि पर बंगलूरू के एक बैंड जोएल जैकब कलेक्टिव ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें रंगीन रोशनी के साथ निकलते धुंए और संगीतकारों के संगीत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शक ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे यह शो देख रहे थे।
विज्ञापन
बंगाल के कलाकार पंडित बिक्रम घोष कहते हैं कि भारतीय शास्त्रीय संगीतकार अपने काम को ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं। कोलकाता में उस्ताद राशिद खान और पंडित बिक्रम घोष जैसे कई लोग ऑनलाइन शो कर रहे हैं।
वह आगे कहते हैं कि हमारा करियर अब ऑनलाइन माध्यम पर आ गया है, मेरे हिसाब से इसे अच्छा माना जाना चाहिए और ऑनलाइन अच्छा कमा भी रहा हूं।