फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Artificial intelligence can help predict cholera explosion

हैजा विस्फोट के पूर्वानुमान में मदद कर सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता

Tue, 22 Dec 2020 03:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Dec 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
Artificial intelligence can help predict cholera explosion
हैजा: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में हैजा विस्फोट के बारे में पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे उपग्रहों से प्राप्त जलवायु डाटा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की मदद से 89 फीसदी तक सफल पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जर्नल एनवायर्नमेंटल रिसर्च एंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस रिपोर्ट में पहली बार समुद्री सतह के खारेपन या पानी में नमक घोलकर हैजा के पूर्वानुमान का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



ब्रिटेन के प्लाईमाउथ मरीन लैबोरेटरी और ईएसए जलवायु कार्यालय के शोधकर्ताओं ने उत्तरी हिंद महासागर के पास हैजा विस्फोट की भविष्यवाणी पर अपना शोध केंद्रित रखा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में जीवाणु जनित रोग के आधे मामले 2010 से 16 के दौरान दर्ज किए गए। इस शोध कार्य का नेतृत्व करने वाले एमी कैम्पबेल ने कहा कि इस मॉडल ने आशाजनक परिणाम दिए हैं और हैजा के विभिन्न निगरानी डाटा सेट के इस्तेमाल से इस काम को करने की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हैजा एक जल जनित बीमारी है, जो दूषित जल या भोजन के कारण होता है और यह पूरी दुनिया के तटीय क्षेत्रों खासकर घनी आबादी वाले इलाकों होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ग्लोबल वार्मिंग और मौसम की चरम घटनाओं के कारण यह बीमारी दुनियाभर में हर साल 13 लाख से 40 लाख लोगों को प्रभावित करती है और इसमें 1,43,000 लोगों की मौत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed