फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   artial lunar eclipse will take place on August 7 in India

भारत में सात अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण होगा

Fri, 04 Aug 2017 03:35 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 04 Aug 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
artial lunar eclipse will take place on August 7 in India
 भारत में सात अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होगा और इस दिन आंशिक चंद्रग्रहण होने जा रहा है । यह खगोलीय दृश्य भारत समेत दुनिया के कई देशों से नजर आएगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण होगा जिसमें ग्रहण की अवधि 1.57 घंटे होगी। अगला चंद्रग्रहण 31 जनवरी, 2018 को लगेगा, जो पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत में देखा जा सकेगा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में दिल्ली के समयानुसार रात 10.52 बजे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी। 11.50 बजे ग्रहण चरम पर होगा। इसके बाद पृथ्वी की छाया चद्रंमा से छंटनी शुरू हो जाएगी। 12.49 बजे पृथ्वी की छाया से मुक्त हो जाएगा। छाया वाला यह ग्रहण प्रच्छाया कहलाता है।
विज्ञापन


7 अगस्त को चंद्रमा का आंशिक ग्रहण प्रारंभ होगा, जो भारतीय मानक समय के अनुसार 22.52 से शुरू होगा और 8 अगस्‍त को 00-49 तक जारी रहेगा। अधिकतम ग्रहण के दौरान चंद्रमा का केवल एक छोटा अंश ही पृथ्वी की छाया के दायरे में आएगा। यह आंशिक ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा। अधिकारी ने बताया कि यह चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ओशिनिया, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका,यूरोप और अंटार्कटिका क्षेत्र में दिखाई देगा। संपूर्ण आंशिक चंद्रग्रहण मध्य और पूर्वी अफ्रीका, मध्य रूस, चीन, भारत, सुदूर पूर्व और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा। उत्तर प्रशांत महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर से चंद्रग्रहण-केंद्रबिंदु के प्रारंभिक चरण देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन


अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी भाग, स्पेन के पूर्वी भाग, फ्रांस और जर्मनी से चंद्रग्रहण-केंद्रबिंदु के अंतिम चरण देखे जा सकेंगे। च्ंद्र ग्रहण का प्रारंभ 7 अगस्‍त को रात 22 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर इसकी समाप्‍ति 8 अगस्‍त रात 12 बजकर 49 पर होगी । ग्रहण का परिमाण 0.251 है जो चंद्रमा का व्यास 1.0 के अनुरूप लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed