फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arshad Warsi: SEBI ban on Arshad Warsi and his wife, what did the regulator reveal in its order

Arshad Warsi: सेबी ने अरशद वारसी और उनकी पत्नी पर बैन क्यों लगाया, नियामक ने अपने आदेश में क्या खुलासा किया?

Fri, 03 Mar 2023 07:20 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 03 Mar 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी तथा अन्य लोगों पर यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर दो कंपनियों के शेयरों के दाम में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। सेबी ने अरशद समेत 45 लोगों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर बैन लगा दिया।
 
loader
Arshad Warsi: SEBI ban on Arshad Warsi and his wife, what did the regulator reveal in its order
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी मुश्किलों में फंस गए हैं। सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी समेत 45 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई की है। ये कार्रवाई यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने और निवेशकों को दो कंपनियों के शेयर खरीदने की सिफारिश करने से संबंधित हैं। इन्हीं आरोपों की जांच के बाद सेबी ने सभी पर एक साल तक शेयर बाजार की गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोक लगा दी है। बाजार प्रतिबंध के अलावा, यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड किए जाने के बाद संस्थाओं द्वारा किए गए 54 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त कर लिया गया है।


अरशद वारसी पर सेबी की कार्रवाई क्या है और इसकी वजह क्या है? खुलासा कैसे हुआ? सेबी की जांच में क्या मिला? वारसी ने कार्रवाई पर क्या प्रतिक्रिया दी?

सेबी
सेबी - फोटो : PTI
अरशद वारसी पर सेबी की कार्रवाई क्या है और इसकी वजह क्या है?
अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी तथा अन्य लोगों पर यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर दो कंपनियों के शेयरों के दाम में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। सेबी ने गुरुवार को अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया समेत 45 लोगों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जांच में पाया कि ये लोग यूट्यूब चैनल पर गुमराह करने वाला वीडियो डालकर निवेशकों से साधना ब्रॉडकॉस्ट और शार्पलाइन ब्रॉडकॉस्ट के शेयरों को खरीदने की सिफारिश कर रहे थे। सेबी ने अरशद समेत 45 लोगों पर पाबंदी लगाने के अलावा यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद अवैध रूप से कमाए गए 54 करोड़ भी जब्त करने का आदेश दिया। यह भी कहा गया कि वे अगले आदेश तक अपनी कोई भी संपत्ति न बेचें। भ्रामक वीडियो के बाद दोनों कंपनियों के शेयरधारकों की संख्या अचानक बढ़ गई। 

Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary
Arshad Warsi VJ Maria Goretti Wedding Anniversary - फोटो : सोशल मीडिया
खुलासा कैसे हुआ?
सेबी को कुछ शिकायतें मिली थीं, जिनमें यह आरोप लगाया गया था कि टेलीविजन चैनल साधना ब्रॉडकास्ट और नई दिल्ली स्थित शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के शेयर में कुछ संस्थाओं द्वारा कीमतों में हेरफेर और शेयरों की बिक्री की जा रही थी। ये भी आरोप लगाए गए कि निवेशकों को लुभाने के लिए दोनों कंपनियों के बारे में फर्जी सामग्री के साथ भ्रामक यूट्यूब वीडियो अपलोड किए गए। इन शिकायतों के बाद नियामक ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान मामले की जांच की। 

SEBI
SEBI - फोटो : SOCIAL MEDIA
जांच में क्या मिला?
सेबी ने जांच में पाया कि शेयरों की कीमतों एवं वॉल्यूम में अप्रैल, 2022 और जुलाई, 2022 के बीच जबरदस्त उछाल आया। जुलाई के मध्य में साधना के शेयरों के बारे में गुमराह करने वाले ये वीडियो ‘द एडवाइजर और मनीवाइज’ के यूट्यूब चैनल पर डाले गए। ऐसे ही वीडियो मई, 2022 में शार्पलाइन के बारे में भी मिडकैप कॉल्स व प्रॉफिट यात्रा चैनल पर अपलोड किए गए। 

सेबी ने अपने दो अलग-अलग अंतरिम आदेशों में कहा, इन वीडियो ने झूठी और भ्रामक खबरें फैलाईं ताकि निवेशकों को असाधारण मुनाफे के लिए साधना ब्रॉडकास्ट एवं शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सलाह दी जा सके। इन शेयरों के वॉल्यूम में बड़ी संख्या में खुदरा निवेशकों का योगदान है, जो संभवतः भ्रामक वीडियो से प्रभावित हैं। इस दौरान कुछ प्रवर्तकों और साधना के प्रमुख प्रबंधन ने बढ़ी कीमतों पर अपनी हिस्सेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बेचकर मुनाफावसूली की।

अरशद को 29.43 लाख और पत्नी को 37.56 लाख का लाभ
साधना मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख और उनकी पत्नी ने 37.56 लाख रुपये का लाभ कमाया। इरशाद हुसैन वारसी ने 9.34 लाख कमाए। तीनों कृत्रिम रूप से शेयरों में वॉल्यूम बढ़ा रहे थे।

Arshad Warsi
Arshad Warsi - फोटो : social media
अदाणी समूह के साधना को खरीदने का झूठा दावा किया था 
चैनलों पर एक भ्रामक वीडियो में यह भी दावा किया गया था कि अदाणी समूह साधना ब्रॉडकास्ट को खरीद रहा है। सौदे के बाद कंपनी का मार्जिन बढ़ जाएगा। दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि कंपनी फिल्म निर्माण की ओर बढ़ रही है। एक बड़े अमेरिकी निवेशक ने चार धार्मिक फिल्मों के निर्माण के लिए 1,100 करोड़ रुपये का करार किया है।

सेबी के मुताबिक अरशद और उनकी पत्नी यूट्यूब चैनलों के जरिए पंप एंड डंप का खेल चला रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स के बारे में गलत जानकारी के जरिये निवेशकों को प्रभावित कर रहे थे और ज्यादा संख्या में लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने चैनल पर पैसे देकर एड भी चलवाते थे। ताजा मामले में टीवी चैनल साधना ब्रॉडकॉस्ट को लेकर यूट्यूबर्स ने निवेशकों को गुमराह किया और उसके शेयरों की कीमत बढ़वाई।

अरशद वारसी
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
वारसी ने कार्रवाई पर क्या प्रतिक्रिया दी?
सेबी के प्रतिबंध लगाने के बाद अरशद वारसी ने सफाई दी है। अरशद ने ट्विटर पर लोगों से अनुरोध किया कि वे सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। अभिनेता ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी को शेयर बाजार का कोई ज्ञान नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, 'कृपया आप जो कुछ भी खबरें पढ़ रहे हैं, उस पर विश्वास न करें। शेयरों के बारे में मारिया और मेरी जानकारी शून्य है। सलाह लेकर शारदा में निवेश किया और कई अन्य लोगों की तरह हमने भी मेहनत की सारी कमाई खो दी।'

वहीं भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले दोनों चैनलों ‘द एडवाइजर और मनीवाइज’ ने भी यूट्यूब से अपने सभी वीडियो हटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed