फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrests in Phuket anticipatory bail plea rejected in Delhi, Luthra brothers faced several setbacks today

गोवा अग्निकांड: फुकेट में गिरफ्तारी...दिल्ली में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लूथरा बंधुओं को आज लगे कई झटके

Thu, 11 Dec 2025 10:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 10:27 PM IST
सार

Goa fire incident: गोवा के नाइट क्लब के मालिक गौरव व सौरभ लूथरा बंधुओं को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है और अब उन्हें देश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच आज उन्हें दिल्ली की अदालत ने भी अग्रिम जमानत याचिका देने से भी मना कर दिया।

विज्ञापन
Arrests in Phuket anticipatory bail plea rejected in Delhi, Luthra brothers faced several setbacks today
रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थाईलैंड पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा को हिरासत में लिया है, जो गोवा के उनके नाइटक्लब में आग लगने के बाद भारत से फरार चल रहे थे। अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट की अपर सत्र न्यायाधीश वंदना ने लूथरा बंधुओं के वकीलों की तमाम दलीलें खारिज करते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका  खारिज कर दी।

विज्ञापन

 
थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद आव्रजन केंद्र में रखे गए हैं लूथरा भाई
 गोवा पुलिस बर्च बाय रोमियो लेन रेस्तरां के मालिकों को थाईलैंड से प्रत्यर्पित करने के लिए अपना मामला मजबूत कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों बिना लाइसेंस के नाइट क्लब का संचालन कर रहे थे। लूथरा बंधुओं को फिलहाल थाईलैंड के फुकेट स्थित एक आव्रजन केंद्र में हिरासत में रखा गया है। उनकी हिरासत 7 दिसंबर को प्राप्त ब्लू कॉर्नर नोटिस के आधार पर सुनिश्चित की गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर में लगाए यह आरोप
गोवा पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन अरपोरा अंजुना, उत्तरी गोवा में एफआईआर संख्या 154/2025 दिनांक 7 दिसंबर को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105, 125, 125(ए), 125(बी), 287 और धारा 3(5) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा ने उचित सावधानी बरते बिना और अग्नि सुरक्षा उपकरण, अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना, अरपोरा स्थित बर्च नाइट क्लब में फायर शो का आयोजन किया। आगजनी के इस प्रदर्शन के परिणामस्वरूप भीषण आग लग गई, जिसमें 25 निर्दोष लोगों की जान चली गई और पर्यटकों तथा कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा तथा अन्य अभियुक्तों को यह जानकारी थी कि उक्त रेस्तरां में भूतल और डेक फ्लोर पर आपातकालीन स्थिति में निकलने के लिए कोई आपात निकास द्वार नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने आग का शो आयोजित किया।
 
रोहिणी अदालत से नहीं मिली अग्रिम जमानत
दूसरी ओर, दिल्ली की रोहिणी अदालत ने लूथरा बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की दी है। बुधवार को दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को भी सुनवाई हुई। इस दौरान उनके वकीलों ने हास्यास्पद दलीलें दीं कि दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। दोनों हजारों लोगों को रोजगार देते हैं। आग के समय दोनों हजारों किलोमीटर दूर थे। यह दलील भी दी कि दोनों ने कोई 5 हजार करोड़ का फ्रॉड नहीं किया है। वे कई क्लब और रेस्टोरेंट चलाते हैं और वहां क्या पक रहा है, यह तय नहीं करते। हालांकि कोर्ट ने इन सभी दलीलों को खारिज कर दिया।

कृषि भूमि पर बना नाइट क्लब सील
बर्च बाय रोमियो लेन हादसे के बाद गोवा पुलिस ने अवैध नाइट क्लबों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को उत्तरी गोवा के वागाटर स्थित गोया द नाइट क्लब को सील कर दिया। अधिकारियों का दावा है कि यह क्लब कृषि भूमि पर निर्मित था।


ये भी पढ़ें: Goa Fire Tragedy: लूथरा भाइयों को लगा बड़ा झटका, रोहिणी कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

जल्द भारत लाए जाएंगे दोनों भाई : सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा, सौरभ और गौरव लूथरा, जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा। सावंत ने पणजी में पत्रकारों को बताया कि आगजनी मामले में एक स्थानीय पंचायत अधिकारी को भी गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। मुख्यमंत्री ने थाईलैंड में आरोपियों को पकड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्रीय गृह और विदेश मंत्रालय को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। गोवा पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और थाईलैंड में निकास संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों को भारत लाया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed