फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrested terror suspects picked up after months-long operations says Tamil nadu DGP

Tamil Nadu: कई महीने की रणनीति के बाद पकड़े कोयंबटूर बम विस्फोट के आरोपी, करीब तीन दशकों बाद मिली सफलता

Fri, 11 Jul 2025 02:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

तमिलनाडु डीजीपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'अबूबकर सिद्दीकी, मोहम्मद अली और सादिक उर्फ टेलर राजा को लगभग तीन दशक तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी। इन अभियानों को 'अराम' और 'अगाझी' नाम दिया गया था।

विज्ञापन
Arrested terror suspects picked up after months-long operations says Tamil nadu DGP
तमिलनाडु पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु पुलिस ने हाल ही में साल 1998 के कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के मुख्य आरोपी समेत तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अब तमिलनाडु के डीजीपी शंकर जिवाल ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए कई महीने तक ऑपरेशन चलाया और कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की पुलिस के साथ समन्वय करके ऑपरेशन को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


कोयंबटूर बम धमाकों में गई थी 58 लोगों की जान
तमिलनाडु डीजीपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'अबूबकर सिद्दीकी, मोहम्मद अली और सादिक उर्फ टेलर राजा को लगभग तीन दशक तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी। इन अभियानों को 'अराम' और 'अगाझी' नाम दिया गया था। ये तीनों व्यक्ति 1998 के कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के आरोपी हैं। कोयंबटूर बम धमाकों में 58 लोग मारे गए थे और 250 से ज़्यादा घायल हुए थे। साथ ही ये लोग साल 2013 में बंगलूरू के मल्लेश्वरम बम विस्फोट सहित कई मामलों में भी वांछित हैं।
विज्ञापन


छह महीने से ऑपरेशन चला रही थी पुलिस
डीजीपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पिछले लगभग छह महीनों से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक पुलिस के साथ समन्वय में अभियान चलाए जा रहे थे। पुलिस ने अबूबकर सिद्दीकी और मोहम्मद अली को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से गिरफ्तार किया है। वहीं सादिक उर्फ टेलर राजा को कर्नाटक के विजयपुरा से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी किराना दुकान, दर्जी की दुकान और रियल एस्टेट जैसे व्यवसायों से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: भुवनेश्वर में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- अब बिहार में चुनाव चोरी करने की हो रही साजिश

बम धमाकों के कई वर्षों बाद हुई गिरफ्तारी के चलते पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कुछ मापदंडों का इस्तेमाल किया और 24 घंटे के भीतर ही इनकी पहचान की पुष्टि हो गई। डीजीपी ने कहा कि सिद्दीकी और अली किसी प्रतिबंधित संगठन से जुड़े नहीं दिखते, लेकिन सादिक के प्रतिबंधित अल-उम्मा समूह का सदस्य होने का शक है। आरोपियों की संभावित विदेश यात्राओं सहित विभिन्न विवरणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed