फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Around 489 road projects face delays over land and clearance issues: Gadkari

Rajya Sabha: गडकरी बोले- करीब 489 सड़क परियोजनाएं अब भी लंबित, मंजूरी संबंधी मुद्दों की वजह हो रही देरी

Wed, 30 Jul 2025 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Jul 2025 04:46 PM IST
सार

Rajya Sabha: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि मार्च 2025 तक पूरी होने वाली 489 सड़क परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण और मंजूरी में देरी के कारण अटकी हुई हैं। सरकार इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कई परियोजनाओं की लागत बढ़ गई है।

विज्ञापन
Around 489 road projects face delays over land and clearance issues: Gadkari
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि मार्च 2025 तक पूरी की जाने वाली लगभग 489 सड़क परियोजनाएं अब तक लंबित हैं। इन परियोजनाओं में देरी का कारण जमीन अधिग्रहण, वन और वन्यजीव मंजूरी तथा रेलवे से संबंधित मंजूरियों में विलंब है।

विज्ञापन


गडकरी ने एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार इन लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकारों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर सभी प्रयास कर रही है, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुछ देरी से चल रही परियोजनाओं की लागत में वृद्धि हुई है। इसकी वजहों में जमीन और संरचनाओं के लिए मुआवजे की बढ़ी हुई लागत, मूल्य वृद्धि, जीएसटी का असर, जनता की मांग पर अतिरिक्त वर्टिकल/पैदल अंडरपास, रेलवे मानकों को पूरा करने के लिए रोड ओवर ब्रिज या रोड अंडर ब्रिज के डिजाइन में बदलाव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'वो हमें गोलियों से भूनते रहे, हम उन्हें बिरयानी खिलाते रहे..', नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी परियोजना में अत्यधिक देरी होती है और मौजूदा अनुबंध के तहत आगे काम संभव नहीं होता, तो ऐसे अनुबंधों को खत्म कर दिया जाता है और परियोजना को फिर से सौंपा जाता है, चाहे उसमें बदलाव हो या न हो।

एक अलग सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों के अनुसार किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा (एक्सप्रेसवे के लिए) और 100 किलोमीटर प्रति घंटा (अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए) तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed