फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arnab Goswami News editor in chief of republic tv shifted to taloja jail arrested in interior designer suicide abetment

Arnab Goswami: आत्महत्या मामला: पुलिस का दावा- फोन इस्तेमाल कर रहे थे अर्नब, इसी वजह से भेजा तलोजा जेल

Sun, 08 Nov 2020 02:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Nov 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Arnab Goswami News editor in chief of republic tv shifted to taloja jail arrested in interior designer suicide abetment
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

एक इंटीरियर डिजायनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को रविवार को महाराष्ट्र की तलोजा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले, उन्हें अलीबाग के क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि अर्नब हिरासत में मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे, जिस वजह से उन्हें जेल भेजा गया है। तलोजा जेल के एसपी कौस्तुभ कुरलेकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'बैरक में शिफ्ट करने से पहले उन्हें कुछ दिनों तक जेल के अंदर बने क्वारंटीन केद्र में रखा जाएगा।'
विज्ञापन


गोस्वामी को चार नवंबर को दो अन्य आरोपियों- फिरोज शेख और नितेश सारदा के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह मामला साल 2018 का है। एक इंटीरियर डिजायनर ने तीनों पर पैसे न चुकाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। डिजायनर ने आरोप लगाया था कि उसने गोस्वामी के लिए रिपब्लिक टीवी का स्टूडियो बनाया था। गोस्वामी ने इसका लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद गोस्वामी को उसी दिन अलीबाग मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया था, जहां से उन्हें 18 नवंबर तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिपब्लिक टीवी के संपादक को पहले अलीबाग पुलिस थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीबाग प्राइमरी स्कूल शिफ्ट किया गया था। चार दिनों तक यहां रहने के बाद अब उन्हें तलोजा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

हिरासत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे अर्नब 
रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को रविवार को अलीबाग के पृथक-वास केंद्र से महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तलोजा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने यह अधिकारी ने दी। अर्नब को एक इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रागढ़ जिले के अलीबाग जेल के लिए कोविड-19 केंद्र के तौर पर निर्धारित एक स्थानीय स्कूल में न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें कथित तौर पर फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया, जिसके बाद उन्हें तलोजा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि रायगढ़ अपराध शाखा ने गोस्वामी को किसी अन्य के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय पाया। चार नवम्बर को हिरासत में लेते समय पुलिस ने उनके निजी मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था।

अदालत ने अर्नब की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला
बंबई उच्च न्यायालय ने शनिवार को अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एमएस कर्णिक की खंडपीठ ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस आदेश को सुनाने की कोशिश करेगी। पीठ ने अर्नब और दो अन्य लोगों को नियमित जमानत के लिए अलीबाग में सत्र न्यायालय जाने की अनुमति दी।


पुलिस ने भाजपा नेताओं को अर्नब के समर्थन में राजघाट पर प्रदर्शन करने से रोका
पुलिस ने रविवार को भाजपा नेताओं कपिल मिश्रा और तेजिंदर बग्गा को इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार पत्रकार अर्नब गोस्वामी के समर्थन में दिल्ली के राजघाट पर प्रदर्शन करने से रोका और हिरासत में ले लिया। दोनों नेताओं को राजेंद्र नगर थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed