फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armys top commanders on LAC will review of combat preparedness

एलएसी पर युद्धक तैयारियों की समीक्षा बैठक आज, राजनाथ और रावत कल करेंगे संबोधित

Mon, 26 Oct 2020 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Armys top commanders on LAC will review of combat preparedness
भारत और चीन की सेना(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच सेना के शीर्ष कमांडर सोमवार को लद्दाख व आसपास के इलाकों में युद्धक तैयारियों का जायजा लेंगे। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की अध्यक्षता में होने वाली चार दिवसीय इस समीक्षा बैठक में सेना में अंदरून सुधारों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में देश के समक्ष सुरक्षा चुनौतियों पर समग्र चर्चा होगी। साथ ही पूर्वी लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के इलाकों में स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। सेना प्रमुख पूर्वी लद्दाख में युद्धक तैयारियों का जायजा लेंगे। एलएसी पर चीनी सैनिकों के साथ मई में हुए गतिरोध के बाद से पूर्वी लद्दाख में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एलएसी पर दोनों देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं।
विज्ञापन



बैठक में इसके अलावा संसाधनों के तर्कसंगत वितरण को सुनिश्चित करने के लिए औपचारिक प्रथाओं और गैर-सैन्य गतिविधियों में कटौती करने पर विचार होगा। बैठक में सभी सैन्य कमांडर, सेना मुख्यालय के प्रधान स्टाफ ऑफिसर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ, रावत कल करेंगे संबोधित
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह मंगलवार को बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सोमवार को सेना में मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श होगा, जबकि बुधवार को कमांडरों द्वारा पेश किए गए विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

सेना दिवस कार्यक्रम में कटौती पर भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में सेना दिवस और क्षेत्रीय सेना दिवस परेड के कार्यक्रम में कटौती पर भी चर्चा होगी। इसमें परेड बंद करने या फिर इसका स्वरूप कम करने पर विचार-विमर्श होगा।


इसके अलावा पीस स्टेशनों पर ऑफिसर्स मेस की संख्या कम करने पर भी बातचीत होगी। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर सुरक्षा गार्ड कम करने पर भी मंथन होगा। साथ ही सभी यूनिटों से रेजिंग डे और बैटल हॉनर डे के आयोजनों के लिए खर्चे में भी कटौती करने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed