फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army will honor to eight families of patriot

आठ शहीद परिवारों को सम्मानित करेगी सेना, होगा शक्ति प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 26 Jul 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
army will honor to eight families of patriot

कारगिल में भारतीय सेना ने आज के ही दिन (26 जुलाई 1999) को आतंकियों की वेषभूषा में लड़ रही पाक सेना को भारतीय सीमा से खदेड़कर विजय हासिल की थी। भारतीय सेना इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाती है। बरेली आर्मी स्टेशन हेड क्वार्टर की ओर से इस बार भी कारगिल विजय दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


सेना की अलग-अलग रेजीमेंट में होने वाले विजय दिवस समारोह में बरेली, मुरादाबाद समेत आस-पास के आठ शहीद परिवार की वीर नारियों को सम्मानित करेगी। इसके बाद सेना के जवान घोड़े, बाइक और हेलीकाप्टर से दुश्मन देश के साथ होने वाले युद्ध जैसा शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


सेना के स्टेशन हेड क्वार्टर के एडम कमांडेंट अमित पांड्या ने बताया कि कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार सुबह आठ बजे जाट रेजीमेंट सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में कारगिल विजय के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के जवान दिखाएंगे करतब

army will honor to eight families of patriot

इसके बाद सेंटर के कारगिल हाल में आठ शहीद परिवारों की वीर नारियों को सेना की ओर से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि आभा पांडेय के नेतृत्व में महिलाओं का फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम होगा। इसके बार कारगिल के अमर शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के नाम पर सेंटर में बने पांडेय भवन में पूर्वाह्न 11 से अपराह्न एक बजे तक ‘नो योर आर्मी’ समारोह होगा। इसमें सेना के जवान बाइक पर सवार होकर विभिन्न करतब दिखाएंगे।

घोड़ों और हेलीकाप्टर का भी प्रदर्शन होगा। सेना की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शहर के विभिन्न स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। उनको सेना के अलावा युद्ध और बाढ़ के दौरान प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों और तरीकों  बारे में जानकारी दी जाएगी। वार्ता में बी प्रधान और एलएस ढिल्लो भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed