फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army will challenge China even in minus 40 degrees, strict monitoring will be done from modular shelters

चीन को माइनस 40 डिग्री में भी चुनौती देगी सेना, मॉड्यूलर शेल्टर से की जाएगी कड़ी निगरानी

Wed, 18 Nov 2020 07:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Army will challenge China even in minus 40 degrees, strict monitoring will be done from modular shelters
Modular shelter - फोटो : पीटीआई

लद्दाख में इस बार कड़ाके की ठंड में दुश्मनों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दरअसल, सरकार ने बर्फीली मौसम में चीन जैसे दुश्मन देशों पर कड़ी निगरानी करने के लिए मॉड्यूलर शेल्टर की व्यवस्था की  है। इस शेल्टर की खूबी यह है कि सेना के जवान इसे तुरंत किसी भी स्थान पर लेकर जा सकते हैं और वहां से अपनी सुरक्षा करते हुए कड़ी निगाह बनाए रख सकती है।

विज्ञापन


चीन के साथ लगी सीमा पर तैनात जवानों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए इस तरह की स्मार्ट कैंप की व्यवस्था की गई है।  इन कैंपों को बनाने के लिए काफी रिसर्च किए गए हैं।  इन कैंपों में बिजली सप्लाई, गर्म पानी, हीटिंग की सुविधा समेत अन्य जरूरी चीजों का ख्याल रखा गया है। इस कैंप की खूबी यह है कि माइनस 40 डिग्री में भी यह शरीर को ठंड से सुरक्षा प्रदान करता है। 
विज्ञापन


इस कैंप के आ जाने से सैनिकों के लिए दुश्मनों पर कड़ी निगरानी रखने में काफी मदद मिलेगी। बता दें कि भारत और चीन के बीच गर्मियों में शुरू हुआ विवाद अभी तक सुलझा नहीं है और 50,000 सैनिक अभी भी वहां तैनात हैं। अब नवंबर में गलवां, पैंगोंग और साउथ पैंगोंग के इलाकों में तापमान माइनस 20 से गिरकर माइनस 25 हो गया है और इस इलाके में विंड चिल फैक्टर के चलते तापमान आगे और 5 से 10 डिग्री तक गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी भी शुरू हो गई है और 40 फीट ऊंचाई तक बर्फबारी की संभावना है। एक सैनिक के लिए इन क्षेत्रों में इतने लंबे समय तक तैनात रहना बहुत मुश्किल होता है। एक प्रमुख अभियान के हिस्से के रूप में, पूरे सर्दियों के लिए राशन, केरोसिन हीटर, विशेष कपड़े, टेंट और दवाइयों की व्यवस्था गई हैं, जिनमें से 11000 सेट हाल ही में अमेरिका से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed