{"_id":"57f327d34f1c1b1b3e27013b","slug":"army-wants-six-months-to-smash-terror-infrastructure-in-pakistan-occupied-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीओके में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने मांगा छह महीने का समय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीओके में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने मांगा छह महीने का समय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक अधिकृत कश्मीर में 'सर्जिकल स्ट्राइक' के जरिए आतंकियों के लॉन्च पैड को ध्वस्त करने के बाद उत्साहित भारतीय सेना ने एलओसी के पार आतंकियों के सफाए के लिए राजनीतिक नेतृत्व से लगातार छह महीने तक ऐसे अभियान चलाने की बात कही है।
शीर्ष सेना अधिकारियों ने अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स से ऑफ द रिकॉर्ड बात करते हुए कहा कि एलओसी पर अपनी सर्जिकल स्ट्राइक को पब्लिक के सामने लाने के बाद सेना के अधिकारियों ने अपने राजनीतिक नेतृत्व को स्पष्ट कर दिया है कि 'कभी कभार' स्ट्राइक करने से आतंकियों को खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए क्षमता और मीडियम टर्म प्लान की जरूरत है।
सेना के वरिष्ठ रणनीतिकारों ने सरकार को बता दिया है कि देश को इस बात के लिए तैयार रहना होगा कि कश्मीर में इसकी प्रतिक्रिया हो सकती है। गौरतलब है कि रविवार को बारामुला में सीमा सुरक्षा बल के आर्मी कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया। वहीं सोमवार को भी एलओसी पर कई इलाकों में सीजफायर उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
सेना के रणनीतिकारों ने सरकार से यह भी कहा है कि उड़ी और पठानकोट जैसे अटैक रोकने के लिए दृढ़ता से लगातार अभियान चलाने की जरूरत है।
एक शीर्ष सेना अधिकारी ने कहा, 'हम लगातार अभियान चलाने की सोच रहे हैं। आतंकी नेटवर्क बैकफुट पर है, लेकिन असल में कुछ हासिल करने के लिए छोटी अवधि के प्लान बनाने होंगे, जैसे छह महीने का अभियान। एक बार स्ट्राइक करने से कुछ खास हासिल नहीं होगा।'

LoC पर 200 से ज्यादा आतंकियों के 50 से ज्यादा लॉन्च पैड
भारतीय सैन्य अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए आने वाले हफ्तों में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को भेज सकते हैं।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीओके में और ज्यादा आतंकी कैंप पनप सकते हैं। इन्हें ध्वस्त करने की जरूरत होगी। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरकार से कहा है कि एलओसी पर घोषित स्ट्राइक का मतलब भारत के पक्ष में जाएगा कि वह कश्मीर की सुरक्षा को लेकर कदम उठा रहा है। बॉर्डर पर जवानों की मुस्तैदी के साथ घाटी में राजनीतिक चतुराई के साथ कश्मीरी लोगों को अपना बनाया जा सकता है।
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों को खत्म करने के लिए उचित निर्णय लेने का यही ठीक समय है। भारतीय सेना और खुफिया विभाग के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में 40 आतंकी कैंप हैं।
ये आतंकी कैंप पाक अधिकृत कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में स्थित हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की साइड से एलओसी पर 200 से ज्यादा आतंकियों के 50 से ज्यादा लॉन्च पैड हैं। इन सभी साइटों को पाकिस्तान आर्मी की ओर से सुरक्षा मिलती है।