फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army veteran wife give books penned by her husband to PM Modi Latest News Update

PM Modi: पूर्व सैनिक की पत्नी ने पीएम मोदी को उपहार में दीं तीन किताबें, इनमें एक विभाजन के अनुभवों पर आधारित

Fri, 07 Oct 2022 04:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उमा जी ने मुझे उनके दिवंगत पति द्वारा लिखी गई 3 पुस्तकों की प्रतियां दीं। उनमें से दो गीता से जुड़ी हैं और तीसरी 'ब्लड एंड टियर्स' शीर्षक से विभाजन और उसका कर्नल (सेवानिवृत्त) के जीवन पर प्रभाव पर आधारित है। 

विज्ञापन
Army veteran wife give books penned by her husband to PM Modi Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेना के एक पूर्व सैनिक की पत्नी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पति द्वारा लिखी गई तीन किताबें पीएम मोदी को भेंट कीं। इन किताबों में से एक विभाजन के बारे में उनके अनुभवों पर आधारित है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि उमा सुचदेवा (90) के साथ उनकी यादगार बातचीत हुई। उनके पति कर्नल एचके सचदेवा (सेवानिवृत्त) सम्मानित पूर्व सैनिक थे।  वे बहुत ही जोश और आशावाद की भावना से परिपूर्ण थीं। उनके चेहरे पर गर्व की भावना साफ दिखाई दे रही थी। उनके साथ उनके भतीजे और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक (सेवानिवृत्त) भी थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उमा जी ने मुझे उनके दिवंगत पति द्वारा लिखी गई 3 पुस्तकों की प्रतियां दीं। उनमें से दो गीता से जुड़ी हैं और तीसरी 'ब्लड एंड टियर्स' शीर्षक से विभाजन और उसका कर्नल (सेवानिवृत्त) के जीवन पर प्रभाव पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने भारत के 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के फैसले पर चर्चा की। यह दिन विभाजन के कारण पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। वे मानव लचीलापन और धैर्य का प्रतीक हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने 2021 में घोषणा की थी कि 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed