{"_id":"5e7c931f8ebc3e6fbe7cc9af","slug":"army-started-process-to-make-quarantine-center-for-its-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना ने देशभर में 9 क्वारंटीन सेंटर बनाए, सेना ने भी शुरू की प्रक्रिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना ने देशभर में 9 क्वारंटीन सेंटर बनाए, सेना ने भी शुरू की प्रक्रिया
Thu, 26 Mar 2020 06:36 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए पृथक केंद्र बनाएगी सेना
भारतीय सेना ने कोविड-19 से निपटने के लिए अपने सैनिकों के लिए हर स्टेशन पर पृथक केंद्र बनाने के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचे की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सेना अपने चिकित्साकर्मियों को वायरस से कम प्रभावित इलाकों से उन इलाकों में तैनात करने की योजना बना रही है जो संक्रमण से अधिक प्रभावित हैं।
उन्होंने बताया कि सेना कोविड-19 के लिए बेहतर तरीके से तैयार रखने के लिए विभिन्न अस्पतालों में अपने चिकित्सा कर्मियों को अतिरिक्त प्रशिक्षण दे रही है।
अधिकारियों ने बताया कि सेना असैन्य प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें बताया है कि वह कोविड-19 से निपटने में उनकी मदद के लिए अपने अस्पतालों और प्रयोगशालाओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
वायु सेना ने देशभर में अपने नोडल केंद्रों पर नौ पृथक सुविधा केंद्र तैयार किए
वहीं, भारतीय वायु सेना ने बुधवार को कहा कि उसने नोवेल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशभर में अपने नोडल केंद्रों पर लोगों को पृथक रखने के लिए नौ सुविधा केंद्र तैयार किए हैं इनमें सभी में 200 से 300 लोगों को रखा जा सकता है।
वायु सेना ने कहा, मौजूदा हालात पर नजर रखने और आवश्यकतानुसार तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए वायु सेना मुख्यालय और अनेक कमान मुख्यालयों में 24 घंटे कार्यरत आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ बनाया गया है। वायु सेना के विमान लेह तक चिकित्सा आपूर्ति और डॉक्टरों को पहुंचाने के लिए लगातार उड़ान भर रहे हैं। वे कोविड-19 की जांच के लिए रक्त के नमूने भी चंडीगढ़ व दिल्ली पहुंचा रहे हैं।