फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army's Enhanced Aerial Surveillance With Helicopters Keeps Vigil in Manipur Violence

मणिपुर: निगरानी क्षमता बढ़ाने का काम जारी, सामान्य हालात बनाने को दिन-रात सेना और असम राइफल्स कर रही काम

Mon, 08 May 2023 02:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 02:47 PM IST
सार

भारतीय सेना के अनुसार, असम राइफल्स और सेना के 100 से ज्यादा कॉलम 96 घंटे से निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए काम रहे हैं। साथ ही वायुसेना से जुड़े संसाधनों के इस्तेमाल को भी बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Army's Enhanced Aerial Surveillance With Helicopters Keeps Vigil in Manipur Violence
निगरानी क्षमता बढ़ाने का काम जारी - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों पर सेना ड्रोन और हेलिकॉप्टरों के जरिये कड़ी नजर रख रही है। पिछले हफ्ते हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित चुराचांदपुर जिले में भी कर्फ्यू में ढील दी गई। वहीं आम जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सेना और असम राइफल्स के 100 से अधिक कॉलम काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

भारतीय सेना के अनुसार, असम राइफल्स और सेना के 100 से ज्यादा कॉलम 96 घंटे से निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए काम रहे हैं। साथ ही वायुसेना से जुड़े संसाधनों के इस्तेमाल को भी बढ़ाया जा रहा है। वहीं, भीतरी इलाकों के साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर भी निगरानी के लिए हवाई वाहनों और हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। 

विज्ञापन

 

सेना ने कहा कि वायुसेना से जुड़े संसाधनों में बढ़ोतरी होने से सेना और असम राइफल्स की प्रभावशीलता को एक प्रमुख प्रोत्साहन मिला है। इसकी वजह से मणिपुर में न केवल भीतरी इलाकों में, बल्कि भारत-म्यांमार सीमा पर फिलहाल शांति बनी हुई है। इससे विभिन्न शिविरों में रहने वाले समूह या विद्रोही पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे वे किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है, ये जिला जातीय हिंसा का केंद्र बन गया था, जिसमें अब तक कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 500 से अधिक घर जल गए हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों से अब तक 23,000 लोगों को बचाया जा चुका है। हालात को सामान्य बनाने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया और आम जनजीवन कुछ हद तक सामान्य होने लगा है, लेकिन माहौल में तनाव साफ देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed