{"_id":"5a35898f4f1c1bce408bd7d6","slug":"army-ready-to-tackle-any-situation-in-dokalam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोकलाम में किसी भी स्थिति से निपटने को सेना तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोकलाम में किसी भी स्थिति से निपटने को सेना तैयार
एजेंसी / कोलकाता
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
डोकलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने शनिवार को कहा कि डोकलम में किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सेना तैयार है और किसी भी हरकत से अच्छी तरह से निपटा जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल अभय ने उस सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें कहा गया था कि चीन डोकलम में सैनिकों को तैनात कर रहा है। इससे पहले चीन की इस इलाके में सड़क निर्माण की कोशिशों के बाद इस साल की शुरुआत में भारत-चीन ने डोकलम में अपनी टुकड़ियों को तैनात कर दिया था।
दो महीने तक दोनों देशों में भारी तनाव रहा। भारत को डर था कि यह सड़क बनने के बाद चीन उत्तर-पूर्वी राज्यों का भारत से संपर्क काट सकता है। यह गतिरोध सितंबर में खत्म हुआ, जब दोनों देशों ने आपसी सहमति से सेना हटाने का फैसला लिया। 16 जून से शुरू हुआ यह विवाद, 73 दिन तक चला था। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि डोकलम से कुछ सौ मीटर की दूरी पर फिर से चीन के सैनिक तैनात हैं।
पढ़ें- डोकलाम में सड़क निर्माण रोकने पर वादा निभाता नहीं दिख रहा चीन, सेना करती रहेगी पेट्रोलिंग
विज्ञापन
बिना किसी का नाम लिए लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा ने कहा, भारतीय सेना पूरी तरह तैयार हैं। किसी को कोई हरकत करने दीजिए और उसे इसका जवाब मिलेगा, अच्छी तरह से। मैं विशेष तौर पर किसी का नाम लेने नहीं जा रहा हूं। वह विजय दिवस के मौके पर पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम में आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, क्षेत्रीय अखंडता हमारे खून में है और इसकी रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।