{"_id":"5e74cbb48ebc3e6fd92a6bf6","slug":"army-personal-will-do-work-from-home-in-phase-wise-manner-army-chief-general-mm-naravane-army-advisory","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर चल रहे जवानों की छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग भी स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छुट्टी पर चल रहे जवानों की छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग भी स्थगित
Fri, 20 Mar 2020 07:27 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सेना ने भी सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई एडवाइजरी के मुताबिक 35 फीसदी अधिकारी और 50 प्रतिशत जवान एक हफ्ते तक एकांतवास में रहते हुए घर से काम करेंगे। एडवाइजरी के मुताबिक जो जवान पहले से छुट्टी पर हैं, उनकी छुट्टियां 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने जानकारी देते हुए कहा कि जवानों व अधिकारियों का पहला समूह 23 मार्च से आइसोलेशन में जाएगा। इसके बाद दूसरा ग्रुप 30 मार्च को घर से काम करेगा। इसके अलावा सेना मुख्यालय में भी कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या को 23 मार्च से घटाने का फैसला किया गया है। सिर्फ वही लोग सेना मुख्यालय आ पाएंगे, जो आपात सेवाओं से जुड़े हुए हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि सेना मुख्यालय पर भीड़ की स्थिति से बचने के लिए कार्यालय के समय को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पहला समय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और दूसरा सुबह पौने दस बजे से सवा छह बजे तक किया गया है।
विज्ञापन
In Army Headquarters, the force has decided to reduce attendance in offices with effect from 23rd March, except personnel engaged in essential/emergency services directly involved in taking measures to control spread of #COVID19 https://t.co/TAGmvU7nxW
— ANI (@ANI) March 20, 2020
विज्ञापन
ट्रांसफर व पोस्टिंग पर रोक
नई एडवाइजरी के मुताबिक सेना में ट्रांसफर और पोस्टिंग भी रोक दी गई हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि सभी रैंक्स में अस्थायी ड्यूटी को 15 अप्रैल तक या तो स्थगित कर दिया गया है या फिर कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।