{"_id":"59dcadd24f1c1b6d548b6755","slug":"army-operating-base-attacked-in-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में सेना के ऑपरेटिंग बेस पर उग्रवादियों ने किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में सेना के ऑपरेटिंग बेस पर उग्रवादियों ने किया हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 10 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में नियाउसा स्थित सेना की लांगडिंग बटालियन के कंपनी ऑपरेटिंग बेस पर संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार देर रात हमला किया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवतऱ् इस हमले को एनएससीएन (के) के उग्रवादियों ने अंजाम दिया है। कोहिमा में रक्षा प्रवक्ता कर्नल चिरणजीत कंवर ने बताया कि लोगों के एक समूह ने देर रात लगभग सवा एक बजे लोंगडिंग जिले के नियाउसा में स्थित कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) पर छोटे हथियारों से पांच से 10 राउंड गोलियां चलाई और एक लाथोड ग्रेनेड दागा।
कंवर ने बताया कि संतरियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद हमलावर भाग गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘सीओबी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। इलाके के ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर जवाबी गोलीबारी को नियंत्रित रखा गया।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमलावरों के खिलाफ अभियान शुरू किया जा रहा है। लोंगडिंग के पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले के पीछे जिले में सक्रिय नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) का हाथ है।