फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army increase capability with AI and machine learning special unit Stage forms for research and evaluation

‘स्टेज’: एआई और मशीन लर्निंग से अपनी क्षमता बढ़ाएगी भारतीय सेना, अनुसंधान-मूल्यांकन के लिए गठित की खास यूनिट

Tue, 19 Mar 2024 05:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 05:13 AM IST
सार

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत और स्टार्ट-अप इंडिया के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सेना ने स्टेज के जरिये सशस्त्र बलों को उद्योग और शिक्षा जगत से जोड़ने का तरीका निकाला है।

विज्ञापन
Army increase capability with AI and machine learning special unit Stage forms for research and evaluation
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना ने 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी भविष्य की संचार प्रौद्योगिकियों के सैन्य उपयोग पर अनुसंधान और मूल्यांकन के लिए एक खास यूनिट गठित की है। इसे सेना ने सिग्नल टेक्नोलॉजी इवैल्यूएशन एंड एडाप्टेशन ग्रुप (स्टेज) नाम दिया है।

विज्ञापन

दक्ष और उन्नत बनाने की जरूरत
सेना ने बताया कि स्टेज की स्थापना भविष्य के युद्धक्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के सेना के प्रयासों का हिस्सा है। इसके जरिये सेना विशिष्ट प्रौद्योगिकी का उपयोग करने, अत्याधुनिक समाधानों का लाभ उठाने और शिक्षा व उद्योग के साथ सहयोग को बढ़ावा देकर रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त मामलों की पहचान करने की क्षमता को बढ़ाएगी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे युद्ध की बदलती प्रकृति के मद्देनजर रक्षा बलों को नई तकनीकों के लिहाज से दक्ष और उन्नत बनाने की जरूरत पर जोर डालते रहे हैं। 

विज्ञापन


सशस्त्र बलों को उद्योग और शिक्षा जगत से जोड़ने का तरीका
वहीं, एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत और स्टार्ट-अप इंडिया के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए सेना ने स्टेज के जरिये सशस्त्र बलों को उद्योग और शिक्षा जगत से जोड़ने का तरीका निकाला है। यह एक तरह का उत्कृष्टता केंद्र होगा जो उच्च-स्तरीय संचार प्रौद्योगिकी के मामले में देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। इस क्षेत्र में अब तक उन्नत अर्थव्यवस्थाओं और अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र वाले चुनिंदा देशों का एकाधिकार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed